संद्धिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत परिवार में मचा कोहराम
सुल्तानपुर–बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे सूबेदार मजरे बिसावां के राहुल यादव पुत्र राजेंद्र प्रसाद यादव उम्र लगभग 21 वर्ष कल शाम लगभग 8:00 बजे किसी का फोन आया और वह घर पर मौजूद अपनी मां ब्रिजमती से कहा कि मैं अभी थोड़ी देर में आ रहा हूं। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आया तो परिजन आसपास खोज बीन करने लगे काफी खोज बीन करने के बाद मृतक के बड़े भाई विशाल यादव ने अपने घर से पश्चिम उत्तर तरफ विन्ध्यादीन की ट्यूबवेल के पास पहाड़ वाली बाग में चिलबिल के डाल के सहारे शर्ट से गले में फंदा लगा हुआ लटकता हुआ शव देखकर दंग रह गया और परिजनों को सूचित किया परिजनों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना की सूचना डायल 112 को दिया। घटना की सूचना पर मौके पर डायल 112 और बल्दीराय पुलिस ने पहुंचकर पेड़ से लटकती लाश को उतारने का प्रयास किया जैसे ही लाश को हाथ लगाया लाश जमीन पर गिर पड़ी। बल्दीराय पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की मां बृजमती ने आरोप लगाते हुए कहा कुछ लोगों द्वारा अपने बेटे की हत्या किए जाने आरोप बार-बार लग रही हैं। मृतक ट्रैक्टर ट्राली चलाकर अपना और परिवार का जीवन यापन कर रहा था। मृतक दो भाई वह दो बहनों में दूसरे नंबर पर था सबसे बड़े भाई विशाल यादव उम्र 23 वर्ष प्रिंसी 18 वर्ष सृष्टि 10 वर्ष की है मृतक के बड़े भाई विशाल यादव की आने वाली 18 अप्रैल को शादी भी होनी है परिवार की सारी खुशियां गम में बदल गई है।

