समाज सेवी राम चन्द्र लाल के पुण्यतिथि पर गरीबो को किया फल वितरण
फोटो पीपी साइज
अयोध्या।थाना हैदरगंज क्षेत्र के चौबेपुर (जाना बाजार) निवासी जल निगम विभाग से सेवानिवृत व समाजसेवी स्वर्गीय राम चन्द्र लाल श्रीवास्तव की 12 वीं पुण्यतिथि पर शहर स्थित उनके आवास अश्वनीपुरम कॉलोनी पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित की गई।इस मौके पर परिवार के सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों से आये संभ्रांत लोगों ने श्रद्धांजलि देते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया।मौजूद लोगो ने कहा कि वे जलनिगम विभाग मे नौकरी से सेवानिवृत होने के बाद सामाजिक कार्यों में उतरे।उन्होंने राजनीति में भी चुनाव जीतकर कई सामाजिक तथा क्षेत्र में चहुँमुँखी विकास के लिए कार्य किये।जिसके चलते वहां के लोग आज भी नहीं याद करते हैं।श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद उनके पुत्र पत्रकार राजेश श्रीवास्तव, अरविंद कांत श्रीवास्तव, भतीजे पवन श्रीवास्तव, रत्नेश कांत श्रीवास्तव,पौत्र शशांक श्रीवास्तव, सुभांश श्रीवास्तव उर्फ़ आशू,वैभव श्रीवास्तव उर्फ शीबू के अलावा पत्रकार डॉ अजय तिवारी, राजन तिवारी, समाजसेवी ऋषि,तपन चौधरी सहित अन्य लोगों ने शहर के प्रमुख मंदिरो, रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर जाकर आसपास रह रहे गरीबों को फल वितरित किया।पुण्यतिथि के अवसर पर समाज सेवी कैलाश लाल श्रीवास्तव, श्याम चंद्र लाल श्रीवास्तव सहित कई लोगों ने आकर श्रद्धांजलि दिया।

