समीक्षा बैठक में अयोध्या विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने चल रहे कार्य को शीघ्र करने के लिए निर्देश

समीक्षा बैठक में अयोध्या विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने चल रहे कार्य को शीघ्र करने के लिए निर्देश

(राजन तिवारी संवाददाता अयोध्या धाम)

अयोध्या।शनिवार को उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण अनुराज जैन द्वारा प्राधिकरण सभागार में प्राधिकरण द्वारा कराये जा रहे परियोजनाओं के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की गयी।उक्त बैठक में प्राधिकरण के सचिव, विशेष कार्याधिकारी, अधिशासी अभियन्ता, वित्त एवं लेखाधिकारी, सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, राइट्स लिमिटेड, कार्यदायी संस्थाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। अयोध्या शहर में विभन्न स्थानों पर वर्षा ऋतु में जल भराव की समस्या रहती है जिसके निस्तारण हेतु प्राधिकरण द्वारा 05 नालो के निर्माण का कार्य किया जा रहा है।इस मौके पर नालों की समीक्षा की गयी।फतेहगंज सब्जी मण्डी से निकलकर चौदहकोसी परिकमा मार्ग पर पठान टोला तक जाने वाले नाले के निर्माण हेतु फतेहगंज सब्जीमण्डी से साहबगंज तक कच्चे नाले का विकास कार्य-प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण का कार्य शामिल रहे।उपाध्यक्ष ने उक्त नालों की कार्यदायी संस्था एक्मे को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि स्थल पर कार्य बहुत ही धीमी गति से किया जा रहा है और प्रगति संतोषजनक नहीं है।मैनपावर बढ़कार निर्माण कार्य को त्वरित गति से गुणवत्तापूर्वक करते हुए 31 मार्च, 2026 तक निर्माण कार्य प्रत्येक दशा में पूर्ण करायें।यदि निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण नहीं होता है तो उनके विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। इसी तरह से कौशलपुरी फेज-1 एवं फेज-2, अवध विहार, ट्रांसपोर्ट नगर नाले के विकास का कार्य, जालपा नाले का विकास कार्य एवं तेलाई नाले का विकास कार्य कर रहे कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिये गये कि निर्माण कार्य में प्रगति लाते हुए निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्वक कार्य को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। प्राधिकरण द्वारा विकसित अयोध्या शहर में कौशलपुरी आवासीय योजना फेज-1 एवं फेज-2 में स्थित विभिन्न सामुदायिक पार्को तथा साकेतपुरी आवासीय योजना भाग-1 एवं भाग – 2 में स्थित विभिन्न सामुदायिक पार्को के सौन्दर्गीकरण का कार्य, तहसील सोहावल में स्थित सुरवारी झील के संरक्षण एवं जीर्णोद्वार का कार्य, अयोध्या शहर में स्थित 15 सड़कों एवं नालियों के निर्माण कार्य, फैजाबाद चौक क्षेत्र में स्थित मच्छरहट्टा पार्किंग का निर्माण कार्य, अयोध्या में स्थित पारम्परिक शवदाह स्थल पर जनसुविधाओं के विकास कार्य, अयोध्या में रामपथ के दोनो ओर अवशेष रिक्त भूमि के सैन्दर्गीकरण एवं विकास कार्य, अयोध्या में सरयू नदी में फ्‌लोटिंग पब्लिक बाथिंग कुण्ड का निर्माण कार्य, अयोध्या विकास प्राधिकरण एवं अयोध्या नगर निगम कार्यालय भवन का निर्माण कार्य, राज्य स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत जनपद अयोध्या के नगर निगम अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत नजूल भूमि पर यात्री निवास का निर्माण कार्य तथा प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही वशिष्ठ कुंज योजना फिरोजपुर उपरहार आवासीय योजना के विकास कार्यो की विस्तृत रूप से समीक्षा बैठक की गयी। उपाध्यक्ष द्वारा समीक्षा बैठक में कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी कार्यदायी संस्थायें कार्यान्वित की जा रही परियोजनाओ को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। यदि कार्यदायी संस्था निर्धारित समय में परियोजना को पूर्ण नहीं कर पाती हैं तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *