सूचना विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का महापौर ने किया उद्घाटन

सूचना विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का महापौर ने किया उद्घाटन

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष तथा केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जन कल्याण कारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित सूचना विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का सर्किट हाउस, अयोध्या में किया गया।प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि महापौर अयोध्या महंत गिरीशपति त्रिपाठी जी द्वारा किया गया।उद्घाटन के पश्चात मा0 महापौर ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न विभागों की संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में सरकार द्वारा बीते वर्षों में किए गए कार्यों को चित्रों, चार्ट्स एवं डिजिटल माध्यमों के जरिए आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिससे आमजन को योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिल सके।कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है, जिसके अंतर्गत सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया गया।कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है।साथ ही प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हुई है। इस अवसर पर उपक्रम समिति के सदस्यों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन के अलावा अन्य अधिकारी,कर्मी,जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *