*स्टार एवं भूमि विवाद सन्दर्भो का निस्तारण निष्पक्ष एवं गुणवत्ता पूर्ण करायेंः-अनुनय झा*

*स्टार एवं भूमि विवाद सन्दर्भो का निस्तारण निष्पक्ष एवं गुणवत्ता पूर्ण करायेंः-अनुनय झा*

*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*

*हरदोई* 11 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक के लम्बित स्टार एवं भूमि विवाद सन्दर्भो सम्बन्धी समीक्षा बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गयी। बैठक में तहसील सदर, बिलग्राम, सवायजपुर, शाहाबाद व सण्डीला के भूमि विवादों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कहा कि भूमि विवादों का निस्तारण शिकायतकर्ता की संतुष्टि के आधार पर निष्पक्ष एवं गुणवत्ता पूर्ण करायें।
अधिशासी अभियंता प्रथम, द्वितीय, शाहाबाद, सण्डीला की विद्युत बिल संशोधन आदि शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि विद्युत उपभोगताओं के बिल संशोधित कर उन्हें संतुष्ट करें और अन्य शिकायतों का निस्तारण समयान्तर्गत करें। थाना बेनीगंज एवं हरियावां की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण विवादित स्थल पर जाकर दोनो पक्षों के समक्ष करायें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्टार एवं भूमि विवाद सन्दर्भो का निस्तारण निर्धारित समय पर करायें। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर सुशील कुमार मिश्रा, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, ई डिस्टिक मैनेजर देवेश सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *