अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अवध प्रांत ने की, दोषी इंस्पेक्टर पर सख्त कार्रवाई करने की मांग

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अवध प्रांत ने की, दोषी इंस्पेक्टर पर सख्त कार्रवाई करने की मांग

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ।अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अवध प्रांत की अत्यावश्यक बैठक मंजू सिंह, अध्यक्षा मातृशक्ति, अवध प्रांत के आवास, ब्रंदावन योजना लखनऊ में आयोजित हूई। इस बैठक में कर्नल आर पी सिंह, ले. कर्नल बीएस तोमर, अध्यक्ष, अवध प्रांत, मेजर आनंद टंडन, प्रदेश संगठन सचिव, सूबे मेजर बीएल वर्मा, उपाध्यक्ष, अवध प्रांत, सूबेदार मेजर जेबीएस चौहान महासचिव, अवध प्रांत, सूबे कामता सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष लखनऊ महानगर, मंजू सिंह एवं पूनम सिंह, अध्यक्ष मातृशक्ति लखनऊ उपस्थित रहीं। दयाल रेजीडेंसी, अयोध्या रोड लखनऊ से चार पूर्व सैनिकों कैप्टन शत्रुघ्न सिंह, वीर चक्र सम्मान प्राप्त, सूबेदार सर्व जीत सिंह, सूबेदार मणि कुमार तिवारी और सूबेदार पवन कुमार सिंह ने भी इस बैठक में भाग लिया। परिचय विवरण में ही कैप्टन शत्रुघ्न सिंह ने कारगिल युद्ध में युद्ध के समय की अपनी वीरता भरी सच्ची कहानी सुनाई जिसके लिए उन्हें राष्ट्रपति द्वारा वीर चक्र सम्मान प्रदान किया गया। तदोपरांत अध्यक्ष तोमर साहब और मातृशक्ति अध्यक्षा ने अंगवस्त्र एवं संगठन की टोपी पहना कर सम्मानित किया। और सभी पूर्व सैनिकों को संगठन में शामिल किया गया।
आज की बैठक का आयोजन कुछ दिनों पूर्व रायबरेली रोड पर एक सब इंस्पेक्टर द्वारा सेना में सेवा दे रहे लेफ्टिनेंट कर्नल के साथ अभद्रता/मारपीट करने के विरोध में थी। सभी पूर्व सैनिकों ने इस घटना पर अपना रोष व्यक्त किया और मांग की कि दोषी इंस्पेक्टर पर सख्त कार्रवाई हो जिसके लिए सीनियर अधिकारियों से मुलाकात कर दोषी को सजा दिलाई जाए। तय हुआ कि अप्लीकेशन बनाकर सीनियर पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल कल 26 जून को पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करेगा और दोषी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेगा जिससे सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के प्रति हो रहे दुर्व्यवहार से मुक्ति मिले। अगर समुचित कार्रवाई नहीं हुई तो बाद में डीजीपी से भी मिला जायेगा।
समुचित जलपान एवं शांति पाठ के बाद आज की बैठक संपन्न हुई। सभी ने मंजू सिंह का जलपान एवं व्यवस्था के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *