अनिल कपूर ने पोस्ट शेयर कर पत्नी पर लुटाया प्यार, बोले- “38 साल का सफर खुशनुमा बनाने के लिए धन्यवाद”

anil kapoor, sunita kapoor

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों निर्देशक राज मेहता की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ को लेकर चर्चाओं में हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ में चर्चाओं में रहने के साथ ही अनिल कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल आज उनकी और सुनीता कपूर की शादी की सालगिरह है। हालांकि सुनीता और अनिल इस विशेष दिन पर एक ही शहर में नहीं हैं, लेकिन फिर भी अनिल ने अपनी पत्नी के इस दिन को खास बनाने के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए प्यार भरा नोट लिखा। अनिल कपूर के इस नोट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सुनीता से बहुत प्यार करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *