अयोध्या:अज्ञात वाहन ने कवरेज पर जा रहे पत्रकारों के बाइक को मारी टक्कर:दो पत्रकार घायल

अयोध्या:अज्ञात वाहन ने कवरेज पर जा रहे पत्रकारों के बाइक को मारी टक्कर:दो पत्रकार घायल
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या:कैंट थाना क्षेत्र के जमथरा रोड से गुप्तार घाट कवरेज के लिए जा रहे दो पत्रकार सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान पत्रकार मोनू और पत्रकार बिस्मिल्लाह खान उर्फ बिस्मिल के रूप में हुई है। हादसे में दोनों के पैरों में चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
सूचना पर पहुंची कैंट थाना पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। घायलों की ओर से पुलिस को वाहन संख्या UP 32 QY 5100 तथा अज्ञात चालक के विरुद्ध तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *