फायर विभाग के अधिकारियो ने अश्वनीपुरम सहित कई दुर्गा पूजा पंडालो का किया निरीक्षण
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।दुर्गा पूजा व रामलीला पर्व को लेकर अग्निशमन विभाग भी पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दे रहा है।शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रो तक अग्निशमन विभाग के अधिकारी
व कर्मचारी सभी पंडालो का बारीकी का निरीक्षण किया।मंगलवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह ने अग्निशमन द्वितीय अधिकारी प्रदीप कुमार पांडेय व अन्य अग्निशमन विभाग के कर्मचारियो के साथ शहर के कई पंडालो का निरीक्षण किया।उन्होने अश्वनीपुरम कालोनी, नाका, रिकाबगंज, ख्वासपुरा, फतेहगंज, दिल्ली दरवाजा,चौक, सिविल लाइन, सुभाष नगर, शांति चौक, वजीरगंज, साहबगंज, टकसाल सहित कई दुर्गा पूजा पंडालो व रामलीला स्थलो पर जाकर बारीकी से निरीक्षण किया।उन्होने बताया शहर मे गुफा नुमा पंडाल जैसे कि फतेहगंज मे बाबा केदारनाथ की गुफा,अश्वनीपुरम कालोनी मे सजी नीब करौरी बाबा की गुफा नुमा झाकी को लेकर दोनो दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारियो को सतर्कता बरतने व अग्निशमन मानक के मुताबिक पानी, बालू सहित अन्य वस्तुओ को रखने के निर्देश दिये।इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रो मे भी संबंधित फायर विभाग के अधिकारी व कर्मियो ने दुर्गा पूजा व रामलीला कमेटी के पदाधिकारियो को सतर्कता बरतने के निर्देश दिये।

