अयोध्या हाईवे की 450 करोड़ से होगी मरम्मत

अयोध्या हाईवे की 450 करोड़ से होगी मरम्मत

अयोध्या।(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता) अयोध्या हाईवे की मरम्मत और सुंदरीकरण के लिए एनएचएआई ने 450 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। बजट को मंजूरी मिलते ही टूटे डिवाइडर ठीक किए जाएंगे और सड़क पर डामर की मजबूत मोटी सतह बिछाई जाएगी।अयोध्या रोड कमता, चिनहट, मटियारी चौराहा, तिवारीगंज सहित कई जगह पर काफी जर्जर है, जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और कई बार दुर्घटना भी हो जाती है। इस पूरे हाईवे पर ट्रैफिक का हर तरफ से आना-जाना है। इसमें पैदल चलने वाले लोग भी शामिल है, जो आसपास के गांवों और कस्बों से आते हैं। इसलिए यहां सर्विस लेन को नालों के साथ बनाने का फैसला किया गया है।गौरतलब है कि एनएचएआई ने पहले अयोध्या हाईवे को चार से छह लेन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था।लेकिन बजट को मंजूरी नहीं मिली।इसके बाद मरम्मत का प्रस्ताव तैयार किया।

कुंभकरण की नींद सो रहे हैं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।

अयोध्या‌।(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के और बृजेश पाठक उप मुख्यमंत्री के भी दावे फेल नजर आ रहे हैं अधिकारी लोग नहीं मान रहे कोई बात खबर भी चलने के बाद न जिलाधिकारी संज्ञान में लिया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी अभी तक नहीं लिया संज्ञान ट्रांसफर होने के बाद 2022 में अभी तक वैशाली गुप्ता एक ही जगह पर कैसे तैनात आशा और आशा संगिनी का पेमेंट नहीं दिया गया अभी तक सूत्रों की माने तो पत्रकारों का फोन उठाने से करती है आनाकानी आखिर क्यों किसी राजनेता का हाथ है या अन्य कोई कर्मचारी अधिकारी समय से पैसा ना भेजने पर आशा और आशा संगिनी को काफी मुसीबतों का सामना झेलना पड़ रहा है वैशाली गुप्ता को नहीं है कोई डर ट्रांसफर होने के बाद भी कैसे रूके हैं अपने पद पर ट्रांसफर 2022 में हो चुका था 2008 से अभी तक अपने पद पर तैनात आशा और आशा संगिनी इन्हें भी कई बार कंप्लेंट की हैं लेकिन वैशाली गुप्ता कहते हैं मुझे कोई नहीं फर्क पड़ेगा मैं मुझे अपने पद से हटा नहीं सकता है कोई हटा नहीं सकता दबंग महिला
आशा और आशा संगिनी द्वारा शिकायत भी की गई

आमोद ने अभियंता बन बढ़ाया क्षेत्र का मान

अयोध्या।(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता) सोहावल क्षेत्र के युवाओं यह साबित कर दिया की प्रतिभा संसाधनों का मोहताज नही होती लगन और परिश्रम के साथ मेहनत किया जाए तो किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है । इसी तहसील क्षेत्र के गांव करेरु के मजरे गंजेरिया निवासी अधिवक्ता राम यज्ञ के पुत्र आमोद तिवारी ने कर दिखाया अपनी लगन और मेहनत से पहले ही प्रयास में अभियंता बन कर क्षेत्र और परिवार का मान बढ़ाया है। ग्रामीण परिवेश में रहकर माध्यमिक शिक्षा उच्च श्रेणी में ड्योढ़ी बाजार के श्री राम वल्लभा भगवंत विद्यापीठ इंटर कालेज से प्राप्त किया। इन्टर के बाद सिविल ट्रेड में पॉलिटेक्निक गोंडा से कर तैयारी के लिए इलाहाबाद का रुख करने वाले आमोद ने तीन बार एसएससी क्वालीफाई किया लेकिन सफलता 2016 की परीक्षा से बतौर जे ई आवास विकास के रूप में गत 3 जुलाई को आये परिणाम से मिली जिसे पहली बार मे उत्तीर्ण किया और परिवार व क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय आमोद ने गृहणी माता उर्मिला वअधिवक्ता पिता राम यज्ञ तिवारी को दिया है जिन्होंने हर कदम पर सब कुछ पीछे छोड़ कर बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दी आज परिवार में खुशी की लहर है।

रामू की हत्या में पुलिस की भूमिका को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल।

अयोध्या।जिले के इनायत नगर थाने के अहरौली सलोनी में मंदिर की यज्ञशाला में युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने के मामले में डॉक्टरों के पैनल द्वारा युवक के शव का पोस्टमार्टम हो जाने के बावजूद भी इनायत नगर पुलिस युवक की मौत का कारण बता पाने में पूरी तरह से कतरा रही है। हालांकि युवक के शव का अंतिम संस्कार परिजनों ने भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कर दिया। घटना के बाद अब गांव में शांतिपूर्ण माहौल के बीच तनाव घुला हुआ है। घटना के बाबत लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। लोगों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही ने एक हंसते खेलते परिवार में मातम फैला दिया।आसपास के गांव में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि प्रशासन ने युवक के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया है।बताते चलें कि जमुआ गांव के युवक रामू उर्फ शिवम (28) का शव पड़ोसी गांव अहरौली सलोनी के रामबाग स्थित निर्माणाधीन मंदिर के पास यज्ञशाला के हवन कुंड में संदिग्ध अवस्था में गुरुवार को मिला था। युवक की मौत को ग्रामीणों ने हत्या करार दिया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। यहां तक कि घटना के एक दिन पहले पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए मृतक शिवम के भाई सत्यम को मौके पर छोड़ने पहुंचे इनायत नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक को उग्र ग्रामीणों ने दौड़ा लिया था। काफी जद्दोजहद और मान मनौव्वल के बाद ग्रामीण शांत हो सके थे। इनायत नगर पुलिस ने मामले में पीड़ित पिता योगेंद्र नाथ त्रिपाठी की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने के बावजूद भी इनायत नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण बताने से पूरी तरह से कतरा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पढ़ने का मौका नहीं मिल सका है। वहीं दूसरी ओर युवक की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने के चलते गांव में स्थानीय पुलिस प्रशासन के प्रति ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। युवक के परिजनों का कहना है कि शिवम की हत्या में इनायत नगर थाने की पुलिस की भूमिका पूरी तरह से संदिग्ध है। युवक के परिजनों ने बताया कि इनायत नगर पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है और न्याय मिलने की उम्मीद अब क्षीण होती नजर आ रही है। हालांकि इनायत नगर थाने की पुलिस गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस के जवान गश्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *