अवध एकेडमी इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
संकलन विनोद कुमार सिंह
लखनऊ, 15 अगस्त। अवध एकेडमी इंटर कॉलेज, चिनहट में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या श्रीमती रुचि यादव की उपस्थिति में हुआ। ध्वजारोहण का कार्य श्री अरविंद यादव द्वारा संपन्न किया गया।
विद्यालय प्रांगण में देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्रों एवं अध्यापकों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रेरणादायक वक्तव्य दिए।
मुख्य वक्ता रहे – अनीता यादव, के. एस. पांडेय, पारो प्रवीण एवं पूर्णिमा सिंह।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित – अंकित वर्मा, धीरज वर्मा, अजय चौधरी, अंकिता मिश्रा, वंदना मिश्रा, शिवानी गुप्ता एवं अरजु यादव।

