आग को बुझाने और मानव को बचने के उपाय बताए गए
लखनऊ (प्रत्यूष पाण्डेय).अग्नि आपदा प्रबंधन जनित आपदाओं के अनुकूलन पर क्षमता संवर्ध्दन विषय पर तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सचिव एवं आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान, बीकेटी में सम्पन्न हुआ।
अग्नि आपदा प्रबंधन के तहत छोटी- बड़ी आग पर काबू पाना हेतु प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया। जिसमें घर में गैस सिलेंडर, बिजली उपकरण आदि से लगने वाली आग को बुझाने और मानव को बचने के उपाय बताएं गए। स्कूल बिल्डिंग, फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट, कैमिकल, लकड़ी आदि का बड़ी मात्र में एकत्रित होने से बड़ी आपदा से बचाया जा सकता है। स्कूल बिल्डिंग में लगी आग के समय बच्चों को सीढ़ियों के माध्यम से बचाव कार्य होना चाहिए जिससे कि जान-माल की क्षति ना हो सकें। प्रशिक्षण के दौरान महानिदेशक ए एल. वेंकटेश्वर लू आईएएस का सम्बोधन हुआ।
नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा नामित प्रशिक्षार्थी डिविजनल वार्डेन रमेश सिंह चौहान, डिप्टी डिविजनल वार्डेन रामगोपाल सिंह, वार्डेन अभिनव खंडेलवाल को प्रशिक्षण सम्पन्न अवसर पर आचार्य वरुण चतुर्वेदी ने प्रमाण पत्र प्रदान किया, अवसर पर डॉ. अरुण, वी.के. सिंह आदि प्रमुख मौजूद रहें।

