लखनऊ पब्लिक स्कूल,गार्डन सिटी, डीएलएफ में वार्षिकोत्सव “इकोज़ ऑफ़ एक्सीलेंस” का भव्य आयोजन
सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ पब्लिक स्कूल, गार्डन सिटी, डीएलएफ शाखा का वार्षिक समारोह “इकोज़ ऑफ़ एक्सीलेंस” लखनऊ पब्लिक स्कूल, सेक्टर -9 वृंदावन शाखा में अत्यंत भव्य एवं प्रेरणादायी वातावरण में आयोजित किया गया। यह समारोह विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा।
इस अवसर पर विद्यालय की मुख्य प्रशासिका एवं पूर्व एमएलसी कांति सिंह , निदेशक नेहा सिंह एवं गरिमा सिंह तथा प्रधानाचार्या नवनीत कौर की उपस्थिति में यह आयोजन शैक्षिक उत्कृष्टता और संस्कारों का सजीव उदाहरण बना।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए “पल्स ऑफ़ प्रोविन्सेस” और “तानाजी – द अनस्टॉपेबल वॉरियर” जैसी प्रभावशाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इन प्रस्तुतियों ने न केवल भारत की विविध संस्कृति और इतिहास को मंच पर जीवंत किया, बल्कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, टीमवर्क और अनुशासन को भी दर्शाया।

