आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर मनाई गई

आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर मनाई गई

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। संस्कृत रामायण के रचायिता आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर मनाई गई।
इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, प्रभारी प्रशासन श्री दिनेश सिंह सहित उपस्थित कांग्रेसजनों जी ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस मौके पर श्री दिनेश सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि को प्राचीन वैदिक काल के महान ऋषियों की श्रेणी में प्रमुख स्थान दिया गया है। वह संस्कृत भाषा के आदि कवि और हिन्दुओं के आदि काव्य ‘‘रामायण’’ के रचायिता के रूप में सुप्रसिद्ध हैं।

इस मौके पर श्री प्रकाश मिश्रा, नितान्त सिंह नितिन, विकास श्रीवास्तव, विपिन गुप्ता, आर्यन मिश्रा, राणा सुधांशु शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *