इंस्पेक्टर बालकृष्ण ने संभाली पचदेवरा कोतवाली की बागडोर
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। इंस्पेक्टर बालकृष्ण ने हरदोई जनपद की पचदेवरा कोतवाली की बागडोर संभाली है। इंस्पेक्टर बालकृष्ण ने कहा कि अब भूमाफियाओं,दबंग और अपराधियों की खैर नहीं है। गौरतलब है कि सकरौली गांव में दबंगई सिर चढ़कर बोल रही है। गांव के लोग बुजुर्गों के खेत कब्जा कर रहे हैं। मेड तोड़ रहे हैं, पुश्तैनी घरों को कब्जा कर रहे हैं। थाना पचदेवरा की स्थापना से आज तक शायद ही कोई इंस्पेक्टर सकरौली गांव गया हो। सकरौली गांव में वयोवृद्ध सुरक्षित नहीं है और उनकी संपत्ति भी सुरक्षित नहीं है। इंस्पेक्टर को सारी समस्या से अवगत करा दिया गया है। अब देखना यह है कि भविष्य में इस गांव के दबंग पर क्या कार्रवाई होती है।

