उत्तर प्रदेश बॉयज टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची

उत्तर प्रदेश बॉयज टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची

सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय

लखनऊ। सब जूनियर रोलबॉल नेशनल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश बॉयज टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपने पुल के सभी लीग मैच जीतकर टॉप पर रहकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
लखनऊ रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि आगरा में चल रही 18वी सब जूनियर नेशनल रोलबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश बॉयज टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। पूरे देश से आई कुल 22 टीम प्रतिभाग कर रही हैं, जिन्हें 4 पुल में बांटा गया है। पुल ए में उत्तर प्रदेश टीम ने अपने पहले मैच में मजबूत टीम महाराष्ट्र को 7-0 से पराजित किया। तत्पश्चात केरला को 9 -1 से, तेलंगाना को 15-0 से और पांडिचेरी को 13-1 से पराजित किया। लीग के अंतिम मैच में छत्तीसगढ़ को 25-0 के बड़े अंतर से हरा कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में लखनऊ डीपीएस स्कूल के आरुष मिश्रा ने बेहतरीन 3 और जयपुरिया गोमतीनगर स्कूल के हर्ष पांडेय ने 1 गोल करके टीम को विजयी बनाया।
उत्तर प्रदेश रोलबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश त्यागी, सचिव संतोष श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कपिल, लखनऊ रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मंजू श्रीवास्तव, लखनऊ कोच नीरज श्रीवास्तव टीम के प्रदर्शन खुशी जताते हुए कहा कि निश्चित ही हमारी उत्तर प्रदेश की टीम विनर का खिताब हासिल करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *