अपर पुलिस अधीक्षक नगर, आयुष श्रीवास्तव द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत आगामी छठ पूजा पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु विभिन्न घाटों का किया गया निरीक्षण
ब्यूरो चीफ विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
जौनपुर :दिनांक-26.10.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर, आयुष श्रीवास्तव द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत आगामी छठ पूजा पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा प्र0नि0 कोतवाली एवं अन्य अधिकारियों को निम्न निर्देश दिए गए —*
* छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
* घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष प्रबंध किए जाएँ।
* जल पुलिस एवं गोताखोर दल को सतर्क रखा जाए।
* यातायात व्यवस्था सुचारू रखने हेतु ट्रैफिक प्लान बनाकर लागू किया जाए।
* ड्यूटी में लगे सभी पुलिसकर्मी संवेदनशीलता एवं सतर्कता के साथ कार्य करें।

