*एआई+ ने पेश किए नोवापॉड्स, अब दिल की धड़कन ट्रैक होगी आपके कानों से*
लखनऊ, 23 दिसंबर 2025 — एआई+ ने आज अपने पहले ऑडियो प्रोडक्ट नोवापॉड्स की घोषणा की। इसके साथ ही ब्रांड के कनेक्टेड डिवाइस इकोसिस्टम में एक नया वियरेबल ऑडियो लेयर जुड़ गया है। 2026 के पहले क्वॉटर में लॉन्च होने वाले नोवापॉड्स की शुरुआती कीमत ₹1,000 से कम होगी। नोवापॉड्स को पूरे दिन पहनने योग्य बनाया गया है, जिसमें भरोसेमंद ऑडियो के साथ आरामदायक फिट, सादा व आकर्षक डिजाइन और हेल्थ-फोकस्ड फीचर्स का बेहतरीन संयोजन है।
नोवापॉड्स सीरीज़ में शामिल हैं — एआई+ नोवापॉड्स गो, एयर, प्रो, बीट्स और क्लिप्स। नोवापॉड्स गो: हल्के और पोर्टेबल ईयरबड्स हैं जो ऑन-द-गो यूज़र्स के लिए सुविधाजनक है। नोवापॉड्स एयर: स्टाइल से समझौता किए बिना आराम और दमदार ऑडियो अनुभव का संतुलन है। नोवापॉड्स प्रो: बेहतर साउंड क्लैरिटी और एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन के साथ इमर्सिव ऑडियो अनुभव है। नोवापॉड्स बीट्स: पावरफुल बेस के साथ हार्ट रेट ट्रैकिंग और SpO2 मॉनिटरिंग, खास तौर पर एक्टिव और वेलनेस-फोकस्ड यूज़र्स के लिए है। नोवापॉड्स क्लिप्स: जहां हेल्थ, फैशन और इमर्सिव लिसनिंग मिलते हैं, साथ ही आसपास के माहौल की बेहतर जागरूकता भी मिलती है।
नोवापॉड्स सीरीज़ के सभी मॉडल्स एआई+ स्मार्टफोन लाइन-अप की तरह ही युवा और आकर्षक रंगों में उपलब्ध होंगे। इस मौके पर एआई+ स्मार्टफोन के सीईओ और नेक्स्ट क्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीस के फाउंडर, माधव शेट्ठ ने कहा, “नोवापॉड्स हमारे उस सफर का अहम पड़ाव है, जिसमें हम तकनीक को रोज़मर्रा की ज़िंदगी का सहज हिस्सा बना रहे हैं। यह सिर्फ एक प्रोडक्ट नहीं, बल्कि ऐसा अनुभव है जो आराम, परफॉर्मेंस और स्टाइल को बिना किसी जटिलता और कम कीमत पर यूज़र्स तक पहुंचाता है। एआई+ में हमारा उद्देश्य यूज़र्स को सशक्त बनाना है।”
नोवापॉड्स का लॉन्च एआई+ की उस व्यापक रणनीति को दर्शाता है, जिसके तहत ऐसे कनेक्टेड प्रोडक्ट्स तैयार किए जा रहे हैं जो आपस में बेहतर तालमेल के साथ काम करें और अपनाने में आसान हों। पूरी स्पेसिफिकेशन, कीमत और उपलब्धता की जानकारी लॉन्च के करीब साझा की जाएगी। नोवा पॉड्स जनवरी 2026 में देशभर में फ्लिपकार्ट और चुनिंदा ऑफलाइन पार्टनर्स के माध्यम से लॉन्च किए जाएंगे।

