एक लड़की का सपना

एक लड़की का सपना

भूमिका
कक्षा 8th
जखेड़ा, उत्तराखंड

कोई कितने बड़े भी सपने क्यों न हों,
मेरे पूरे हों ये हर कोई सोचता है,
शायद लड़कियों के सपने नहीं होते हैं,
मगर मैं बताती हूं मेरा एक छोटा सा सपना है,
कि मैं इंजीनियर बनूं और जग में नाम रौशन करूं,
इसको पूरा करने के लिए पूरा जी जान लगाऊँ,
और सपने पूरा करके सबको मैं दिखलाऊँ,
फिर लड़कियों के लिए मैं एक मिसाल बन जाऊं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *