एडवांस्ड क्रेडिट प्रोग्राम’ लॉन्च करने वाली उत्तर प्रदेश की पहली यूनिवर्सिटी बनी सीयू-यूपी, छात्रों को मिलेगा 60 हाइडिमांड कोर्सेज का ऑनलाइन व निशुल्क लाभ

‘एडवांस्ड क्रेडिट प्रोग्राम’ लॉन्च करने वाली उत्तर प्रदेश की पहली यूनिवर्सिटी बनी सीयू-यूपी, छात्रों को मिलेगा 60 हाइडिमांड कोर्सेज का ऑनलाइन व निशुल्क लाभ
क्यूएस रैंकिंग में विश्व की टॉप 2% यूनिवर्सिटीज में शामिल हुई चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, यूपी में भी कायम रहेगी ये विरासत – प्रो. वीसी प्रो. डॉ. थिपेंद्र पी. सिंह
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी में ‘एडवांस्ड क्रेडिट प्रोग्राम’ लॉन्च – डिग्री से पहले ही मिलेगा फ्री ग्लोबल सर्टिफिकेशन और स्किल ट्रेनिंग का लाभ
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी ने लॉन्च किया राज्य का पहला एडवांस्ड क्रेडिट प्रोग्राम – अब छात्र सीख सकेंगे एआई, मशीन लर्निंग और साइबर सिक्योरिटी जैसे हाई-डिमांड स्किल्स

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

उन्नाव: शिक्षा के क्षेत्र में एक नया कीर्तीमान रचते हुए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश ने एडवांस्ड क्रेडिट प्रोग्राम की शुरुआत की है। सीयू यूपी ये प्रोग्राम्स लांच करने वाली यूपी की पहली यूनिवर्सिटी भी बन गई है। ‘एडवांस्ड क्रेडिट प्रोग्राम’ एक अनोखी पहल है जिसके तहत छात्र अपनी औपचारिक डिग्री शुरू करने से पहले ही ग्लोबली मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट्स और इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स प्राप्त कर सकते हैं गौरतलब है की नई शिक्षा नीति के तहत उत्तर प्रदेश के छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सीयू यूपी यह सभी कोर्स पूरी तरह से निःशुल्क ऑफर कर रही हैं।
एसीपी से जो क्रेडिट प्वाइंट्स आपके क्रेडिट बैंक में जमा होते हैं, वह आप कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे जब छात्र एक कोर्स से दूसरे कोर्स में जाते हैं या किसी एक स्ट्रीम से दूसरी स्ट्रीम में बदलाव करते हैं तो ऐसे में एडवांस क्रेडिट प्रोग्राम उनके लिए काफी उपयोगी साबित होता है। इस डिजिटल प्रणाली के अंतर्गत छात्र जिन विषयों या कोर्सेज में पहले से क्रेडिट अर्जित कर चुके हैं, वे उन्हें दूसरे कोर्स या संस्थान में ट्रांसफर कर सकते हैं। इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि छात्रों को वही विषय दोबारा नहीं पढ़ने पड़ते, जिससे उनकी पढ़ाई का समय और मेहनत दोनों बचते हैं।
इसके अलावा यदि कोई छात्र पढ़ाई के दौरान किसी कारणवश कोर्स बीच में छोड़ देता है, तो वह बाद में उसी या किसी अन्य कोर्स में दोबारा प्रवेश लेकर अपने पहले से अर्जित क्रेडिट्स का लाभ उठा सकता है। यह सुविधा मल्टीपल एंट्री और एग्जिट विकल्पों को सरल बनाती है। इसके अलावा, यदि छात्र इंटरडिसिप्लिनरी लर्निंग की ओर बढ़ना चाहते हैं जैसे यूजी में साइंस पढ़ने के बाद पीजी में डेटा साइंस या मैनेजमेंट भी पढ़ना चाहते हैं तो भी पहले से लिए गए क्रेडिट्स उनके लिए मान्य हो सकते हैं।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के एडवांस्ड क्रेडिट प्रोग्राम के अंतर्गत कुल 60 इंडस्ट्री-कोर्सेज ऑफर किए गए हैं। इंजीनियरिंग क्लस्टर में सबसे अधिक 23 कोर्स शामिल हैं, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईओटी , रोबोटिक्स और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे विषय शामिल हैं। मैनेजमेंट क्लस्टर में 15 कोर्सेज दिए गए हैं जैसे एयरलाइन ऑपरेशन्स, बिज़नेस एनालिटिक्स और पर्सनल ब्रांडिंग। लिबरल आर्ट्स क्लस्टर में 6 क्रिएटिव और स्किल-बिल्डिंग कोर्सेज हैं, जिनमें आर्किटेक्चरल डिज़ाइन, जर्नलिज़्म और विज़ुअल स्टोरीटेलिंग शामिल हैं। सभी विषयों के छात्रों के लिए कॉमन टू ऑल क्लस्टर में 8 बेसिक कोर्सेज हैं जैसे कम्युनिकेशन स्किल्स, फाइनेंशियल लिटरेसी और एंटरप्रेन्योरशिप। इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कैटेगरी में 5 इंटरडिसिप्लिनरी कोर्सेज हैं, जबकि इंजीनियरिंग,मैनेजमेंट,साइंस में 1 इंटीग्रेटेड कोर्स शामिल है। वहीं साइंसेज़ क्लस्टर में 2 फोकस्ड प्रोग्राम्स हैं, जिनमें बायोइनफॉर्मेटिक्स और पर्यावरणीय स्थिरता प्रमुख हैं। प्रत्येक क्लस्टर को ग्लोबल इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के अनुरूप डिज़ाइन किया गया है। इन प्रोग्राम की खासियत यह है की छात्र अपने घर बैठे ऑनलाइन इसको पढ़ सकते हैं। वहीं सीयू यूपी द्वारा ऑफर किए जाए रहे प्रोग्राम्स में इंडस्ट्री के सर्टीफिक्टेस भी छात्रों को मिलेंगे, दरअसल एसएएस, इंटेल डिजिटल रेडिनेस, ऑल्टियम, ज़िरोधा वार्सिटी,लाइफ सेन्ज़, व द ऑस्ट्रेलिया टुडे जैसे टॉप ग्लोबल कंपनियां भी प्रोग्राम में शामिल हैं।
एडवांस्ड क्रेडिट प्रोग्राम का उद्देश्य है कि छात्र अपने करियर की तैयारी पहले से ही शुरू कर सकें, ताकि जब वे यूनिवर्सिटी को जॉइन करें, तो वे सिर्फ पढ़ाई के लिए नहीं बल्कि प्रोफेशनल सफलता के लिए भी तैयार हों। यह प्रोग्राम उन कोर्सेज को भी शामिल करता है जिनकी मार्केट में बहुत ज़्यादा डिमांड है और जिनकी सामान्यतः फीस हज़ारों से लेकर लाखों रुपए तक होती है। जैसे कि डिजिटल मार्केटिंग, डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी, फाइनेंशियल लिटरेसी, पर्सनल ब्रांडिंग और एंटरप्रेन्योरशिप जैसे उच्च गुणवत्ता वाले कोर्स, जिन्हें सीयू यूपी अपने छात्रों को बिना कोई शुल्क लिए उपलब्ध करा रहा है।
एसीपी छात्रों को उनके पैशन और प्रोफेशन के बीच समनवय बनाने में मदद करता है। इसमें शामिल सभी कोर्स इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार तैयार किए गए हैं ताकि छात्र सिर्फ किताबों की पढ़ाई तक सीमित न रहें, बल्कि उन्हें असली दुनिया में काम करने योग्य अनुभव भी मिले। ये सर्टिफिकेट्स न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में मान्यता प्राप्त हैं, जो छात्र के आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं और उन्हें जॉब मार्केट में दूसरों से आगे रखते हैं।
यह प्रोग्राम खास तौर पर इस तरह डिजाइन किया गया है कि चाहे छात्र किसी भी विषय या तकनीकी पृष्ठभूमि से क्यों न हों, वे इसमें भाग ले सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्मेट के चलते छात्र अपनी सुविधा के अनुसार पढ़ाई कर सकते हैं, और अपने पसंदीदा क्षेत्रों में खुद को आगे बढ़ा सकते हैं।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश का उद्देश्य सिर्फ शिक्षा देना नहीं है, बल्कि ऐसा वातावरण तैयार करना है जहां हर छात्र को खुद की काबिलियत को पहचानने, उसे निखारने और सफल भविष्य की ओर बढ़ने का पूरा मौका मिले। एसीपी इसी विज़न का हिस्सा है यह एक ऐसा मंच जो छात्रों को सिर्फ ग्रेजुएट नहीं बनाता, बल्कि ग्लोबली कम्पीटिटिव प्रोफेशनल बनाता है।
एसीपी में नामांकन शुरू हो चुका है। इच्छुक छात्र चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और इस शानदार अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
इस अवसर पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी के प्रो वाइस चांसलर प्रो डॉ थिपेंद्र पी सिंह ने कहा की यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश प्रदेश की पहली यूनिवर्सिटी बन गई है जिसने एडवांस्ड क्रेडिट प्रोग्राम की शुरुआत की है, जिसमें 60 से अधिक कोर्स शामिल हैं। हमारा मानना है कि छात्रों को सीखने के अवसर उनके औपचारिक रूप से यूनिवर्सिटी जॉइन करने से पहले ही मिल जाने चाहिए। यही दूरदर्शी सोच है, जिसने हमें न केवल भारत की अग्रणी यूनिवर्सिटीज में स्थापित किया है, बल्कि पूरे एशिया में भी हमें उच्च सम्मान दिलाया है।
हमारा एडवांस्ड क्रेडिट प्रोग्राम इसी सोच का परिणाम है यह एक ऐसा मंच जो छात्रों को क्लासरूम की औपचारिक पढ़ाई शुरू करने से पहले ही क्रेडिट अर्जित करने का अवसर देता है। यह प्रोग्राम सभी विषयों, कोर्सेज और कैंपस के छात्रों के लिए उपलब्ध है, और इसमें छात्र अपनी सुविधा के अनुसार अध्ययन कर सकते हैं। एसीपी के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित कई कोर्स उपलब्ध हैं, जिन्हें इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के सहयोग से डिज़ाइन और डिलीवर किया गया है ताकि छात्र प्रोफेशनल रूप से तैयार हो सकें और अपने करियर को एक मजबूत शुरुआत दे सकें। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का यह प्रोग्राम छात्रों को न केवल समय से पहले क्रेडिट अर्जित करने का अवसर देता है, बल्कि उन्हें अपने शैक्षणिक सफर की शुरुआत से ही आगे रहने में मदद करता है।
उन्होंने आगे कहा की, यह मेरे लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है कि क्यूएस रैंकिंग 2026 के अनुसार चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अब विश्व की शीर्ष 2% यूनिवर्सिटीज में शामिल हो चुकी है यह रैंकिंग 28,500 से अधिक संस्थानों में से प्राप्त हुई है। यही उत्कृष्टता की परंपरा अब उत्तर प्रदेश कैंपस में भी जारी रहेगी, जहां छात्रों को वही विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।”
इस मौके पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश के रजिस्ट्रार डॉ. अजय यादव ने कहा कि एडवांस क्रेडिट प्रोग्राम (एसीपी) का मकसद सिर्फ छात्रों को फ्यूचरिस्टिक इंडस्ट्री स्किल्स सिखाना नहीं है, बल्कि उन्हें रोजगार के लिए पूरी तरह तैयार करना भी है। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत यह प्रोग्राम छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों की स्किल्स सीखने का अवसर देता है, जिससे वे अपने करियर को एक नई दिशा दे सकते हैं। इसी सोच के साथ सीयू यूपी ने कोर्स शुरू होने से पहले ही छात्रों को एसीपी उपलब्ध कराए हैं, जिसके जरिए छात्र ग्लोबली मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट्स और स्किल्स का लाभ बिना किसी शुल्क के उठा सकेंगे।
एडवांस क्रेडिट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर और विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि मैं आपसे यह साझा कर रहा हूँ कि एसीपी किस तरह से छात्रों को यूनिवर्सिटी लाइफ के लिए पहले से तैयार कर रहा है। इस प्रोग्राम का मकसद स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई के बीच के फर्क को कम करना है। इसमें कोडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिज़ाइन, कम्युनिकेशन स्किल्स जैसे कई ज़रूरी और काम के कोर्स छात्रों को डिग्री शुरू होने से पहले ही मिलते हैं।
लेकिन एसीपी को खास बनाते हैं हमारे ‘पैशन ट्रैक्स’। इसके ज़रिए छात्र पढ़ाई के साथ-साथ अपनी रुचियों को भी समय दे सकते हैं जैसे सिंगिंग, डांस, क्रिकेट, फोटोग्राफी, योग और वेलनेस। हम पढ़ाई के साथ-साथ टैलेंट और क्रिएटिविटी को भी उतना ही महत्व देते हैं। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश में एसीपी सिर्फ जल्दी पढ़ाई शुरू करने का तरीका नहीं है, बल्कि यह खुद को जानने, अपनी रुचियों को पहचानने और आगे बढ़ने का एक शानदार मौका है। एसीपी से जुड़िए और आत्मविश्वास के साथ अपनी यूनिवर्सिटी जर्नी की शुरुआत कीजिए।”
वहीं डॉ. अभिषेक सिंह, हेड, स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज़, सीयू यूपी ने कहा की, “आज के डिजिटल युग में साइबर लॉ की बुनियादी समझ हर छात्र के लिए अनिवार्य है। यह न केवल ऑनलाइन अपराधों जैसे आइडेंटिटी थेफ्ट, हैकिंग और साइबरबुलिंग से बचाव में मदद करता है, बल्कि डिजिटल युग में अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों को समझने में भी सहायक होता है। डिजिटल लेनदेन के बढ़ते चलन को देखते हुए, छात्र सोशल मीडिया, डिजिटल प्राइवेसी और ई-कॉमर्स के कानूनी पहलुओं को भी समझते हैं। साइबर लॉ का ज्ञान छात्रों को इंटरनेट का सुरक्षित, नैतिक और कानूनी उपयोग करने योग्य बनाता है जो उनके व्यक्तिगत और प्रोफेशनल जीवन दोनों के लिए आवश्यक है। यह सिर्फ उपयोगी नहीं, बल्कि हर क्षेत्र कानून, आईटी, बिजनेस आदि में जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने के लिए जरूरी है।
‘एडवांस्ड क्रेडिट प्रोग्राम’ पर बोलते हुए डॉ. ओम प्रकाश द्विवेदी, डायरेक्टर, लिबरल आर्ट्स एवं बिहेवियरल साइंसेज फैकल्टी ने कहा की “चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, यूपी द्वारा प्रस्तुत ‘एडवांस्ड क्रेडिट प्रोग्राम’ हमारे छात्रों के लिए एक ऐसा लर्निंग ब्रिज है, जो उन्हें स्कूल से यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक दुनिया में सहजता से प्रवेश करने में मदद करता है। इसे आप एक मल्टीविटामिन की तरह देख सकते हैं, जिसमें कई लाभ छिपे हैं यह कार्यक्रम छात्रों को इंडस्ट्री स्किल्स, वैश्विक अवसरों और सीयू में उनके शैक्षणिक सफर की एक झलक प्रदान करता है। एसीपी के साथ जुड़कर आप अपने यूनिवर्सिटी-रेडीनेस जीवन को आत्मविश्वास के साथ शुरू कर सकते हैं।”
इस अवसर पर डीन फैकल्टी ऑफ साइंसेज चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश प्रो. डॉ राजेश कुमार सिन्हा ने कहा की एडवांस क्रेडिट प्रोग्राम उन छात्रों के लिए सुनहरा मौका है जो साइंस के क्षेत्र में कुछ बड़ा करना चाहते हैं। इस प्रोग्राम में गणित और सांख्यिकी जैसे बेसिक कॉन्सेप्ट्स से लेकर जेईई लेवल की फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स की तैयारी और बायोइन्फॉर्मेटिक्स, कैंसर बायोलॉजी, साइबर लॉ जैसे मॉडर्न और अप्लाइड साइंस कोर्स शामिल हैं। डेटा साइंस में रुचि रखने वालों के लिए मशीन लर्निंग, एनालिटिक्स और रोबोटिक्स जैसे कोर्स भी उपलब्ध हैं। ये कोर्स छात्रों को न सिर्फ गहरी समझ देते हैं बल्कि इंडस्ट्री की मांग के अनुसार उन्हें तैयार भी करते हैं। ये सर्टिफिकेट छात्रों को आगे की पढ़ाई और करियर में एक मजबूत शुरुआत देने का मौका देते हैं।
डॉ आलोक कुमार हेड ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट ने बताया की एडवांस क्रेडिट प्रोग्राम (एसीपी) आपको आपकी पसंद के क्षेत्र में एक उभरते हुए प्रोफेशनल के रूप में तैयार करता है। इसमें आपको अपने शिक्षकों से सीधे संवाद का अवसर मिलता है, साथ ही किसी विशेष क्षेत्र में केंद्रित ज्ञान प्राप्त करने का मार्ग भी खुलता है। सबसे खास बात यह है कि आप औपचारिक पाठ्यक्रम शुरू होने से पहले ही अपने अकादमिक प्रोफाइल में क्रेडिट्स को जोड़ सकते हैं, जिससे आपके पास शुरुआत से ही नेतृत्व करने की बढ़त होती है। ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था के इस युग में एसीपी अत्यंत आवश्यक और प्रासंगिक बन गया है।
अगर आप बिजनेस क्षेत्र से जुड़े पाठ्यक्रमों का चयन करते हैं, तो एसीपी के माध्यम से आपको आधुनिक परिवर्तनों की बेहतर समझ मिलती है। आप डिजिटल अर्थव्यवस्था की पृष्ठभूमि में समकालीन व्यापारिक मामलों को अधिक गहराई से समझ पाएंगे। कुल मिलाकर, यह कार्यक्रम आपको प्रत्येक पेशेवर प्रयास में सफलता प्राप्त करने के लिए पूर्ण रूप से सक्षम बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *