एडीएम सिटी कोर्ट से 3 अभियुक्तों को किया गया जिला बदर

 

 

गोरखपुर। विधानसभा 2022 चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस लिया विभिन्न थाना अंतर्गत है तीन शातिर को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया जिससे आगामी विधानसभा 2022 चुनाव को सकुशल संपन्न कराया जा सके।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना थानाध्यक्षों द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के संतृप्ति पर एडीएम सिटी कोर्ट से तीन अभियुक्तों को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया।
एडीएम सिटी विनित कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए अपराधी किस्म के व्यक्तियों के ऊपर 107 ,116 की कार्यवाही करने की प्रक्रिया जारी है जिला बदर होने वालो में प्रमुख रूप से राहुल यादव पुत्र सुरेंद्र यादव निवासी मैना देवी स्कूल विलन्दपुर खत्ता थाना गोरखनाथ गौरव गुप्ता पुत्र हरिराम गुप्ता निवासी गीता वाटिका थाना शाहपुर करमचंद पुत्र लालचंद निवासी बुराड़ीह थाना गुलरिहा को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया। इनके अलावा और अपराधी किस्म के अभियुक्तों के ऊपर जिला बदर की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *