अयोध्या।(अमित कुमार मणि त्रिपाठी बीकापुर संवाददाता)शहर के एमआईएस इंटरनेशनल स्कूल देवकाली अयोध्या में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया।इसमें कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप में माननीय वेद प्रकाश गुप्ता नगर विधायक अयोध्या ने अपनी उपस्थिति दे कर कार्यक्रम को शुरू कराने की अनुमति प्रदान की स्वागत गीत के उपरांत महावीर शरण अग्रवाल चेयरमैन एमआईएस इंटरनेशनल स्कूल देवकाली अयोध्या ने बुके प्रदान किया और स्मृति चिन्ह तथा शाल उड़ाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की।उसी क्रम में नगर के जिला पंचायत अध्यक्ष आलोक रोहित सिंह (गेस्ट ऑफ ऑनर ) ने अपनी उपस्थिति देकर बच्चों का उत्साह एवं हर्ष वर्धन किया।महावीर शरण अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ से उनका स्वागत किया तदोपरांत शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया इसके पूर्व भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक रुदौली अयोध्या रामचंद्र यादव विशिष्ट अतिथि ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर उसकी शोभा को कई गुना बढ़ा दिया।उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेल जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।यह सदैव किया जाना चाहिए और उससे बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास में योगदान देता है।उपरोक्त कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक सलिल अग्रवाल,डिप्टी चेयरमैन श्रीमती अनुमेहा अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर विधायक द्वय को सम्मानित किया।इस कार्यक्रम की मुख्य समन्वयक ओम प्रकाश पाठक, अकादमिक डायरेक्टर शुभम अग्रवाल तथा खेल शिक्षक विक्रम दुबे राकेश कनौजिया एवं अन्य स्टाफ सदस्यों ने अपनी सराहनीय भूमिका निभाई उपरोक्त कार्यक्रम की समस्त अभिभावकों ने भूरी भूरी प्रशंसा की।

