एल.पी.एस. राजाजीपुरम में स्वास्थ्य शिविर आयोजित
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज, ए- ब्लॉक राजाजीपुरम शाखा में संस्थापक महाप्रबंधक डॉ. एस.पी. सिंह के दिशा – निर्देशन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम अलीगंज की शाखा प्रबंधक कोमल जैन ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अंतर्गत आने वाले हित लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी । तदुपरांत कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय के डाॅ.सी.पी. पाल एवं उनकी टीम के द्वारा ए- ब्लॉक व बी- ब्लॉक के कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई एवं उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया । इस अवसर पर एन.बी.सिंह, प्रधानाचार्या भारती गोसाई, ऑफिस सुपरिटेंडेंट अजय पाल सिंह, चीफ अकाउंटेंट राजकुमार वर्मा, सूर्यांश एवं सभी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

