एस.एम.एस. में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस -2024 पर विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीकी पर व्याख्यान

*एस.एम.एस. में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस -2024 पर विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीकी पर व्याख्यान*

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। दिनांक 28 फ़रवरी 2024 को जब पूरा भारत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मना रहा है जो सर सी.वी. रमन को 1930 में रमन इफ़ेक्ट पर नोबल अवार्ड प्राप्त होने के उपलक्ष में वर्ष 1986 से लागू किया गया l इसी क्रम में, स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट साइंसेस ने विज्ञान भारती के साथ मिलकर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर एक सभा आयोजित किया | मुख्यवक्ता डॉ. भरत राज सिँह, महानिदेशक ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कें अवसर पर विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीकी पर व्याख्यान एक सारगर्भित व्याख्यान दिया गया l
इस अवसर पर स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट साइंसेस के सचिव व कार्यकारी अधिकारी श्री शरद सिँह ने सभी शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों को बताया कि सर सी.वी. रमन के लगन व नये खोज से भारत का सम्मान बढ़ा, उसी दिशा में आप सभी संस्थान को उचाईयो पर पहुंचाने हेतु तत्पर रहें l सह-निदेशक डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने सभी को इस दिवस सर सी.वी. रमन के जीवन पर प्रकाश डालेट हुए बधाई दी तथा अधिष्ठाता डॉ. पी.के. सिंह व डॉ. हेमंत सिंह, अधिष्ठाता-इंजी.ने स्वागत व धन्यवाद प्रस्ताव क्रमशः पारित किया l
इस अवसर पर, डॉ. अमरजीत सिंह, विभागाध्यक्ष, श्री सुनीत मिश्रा, श्री उरोज समीम, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. दीक्सित, आदि शिक्षक, अधिकारी और भारी संख्या में छात्र –छात्राए व् कर्मचारीगण उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *