ऑपरेशन पाताल के तहत तीन नफर वारंटी गिरफ्तार

पाली-(हरदोई) पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध नियंत्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान आपरेशन पाताल के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी शाहाबाद के कुशल नेतृत्व में पाली थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की खास सूचना पर विभिन्न धाराओं में तीन वांछित नफर वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया। पाली थाने के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें मुखबिर द्वारा विभिन्न धाराओं में वांछित नफर वारन्टी अभियुक्तों के बारे में सूचना मिली तो उन्होंने अविलंब मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर उपनिरीक्षक सुरेन्द्र मिश्रा को पुलिस टीम के साथ भेज दिया। और उपनिरीक्षक मिश्रा ने साथी पुलिस कर्मियों के सहयोग से तीनों वांछित अभियुक्तों को उनके घर से दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में पाली थाना क्षेत्र के हरिबक्स सिंह पुत्र कृष्ण पाल(38) निवासी ग्राम मुंडेर ,हरिनाथ सिंह उर्फ पंडित पुत्र कृष्ण पाल(42) निवासी ग्राम मुंडेर, नरेश सिंह पुत्र दीप सिंह (70 )निवासी ग्राम भरखनी की गिरफ्तारी की गई है ।तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक सुरेन्द्र मिश्रा,कांस्टेबल आलोक कुमार, राजेश कुमार, अनुज कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *