जेष्ठ मास के चौथे मंगलवार को सीएचसी पर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

शाहाबाद-(हरदोई) जेष्ठ मास के चौथे मंगलवार को शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक एमपी जायसवाल की अध्यक्षता में विशाल भंडारे का आयोजन कर परसाद वितरण किया गया। आपको बता दें कि जेष्ठ मास का प्रारंभ 17 मई से हुआ है और समापन 14 जून को है। इस वर्ष जेष्ठ मास की खास बात यह है कि इसका प्रारंभ और समापन दोनों मंगलवार के दिन होगा। जेष्ठ मास में इस बार पांच बड़े मंगल मिल रहे हैं।जिसमें आज चौथे मंगलवार को हरदोई जनपद के कस्बा शाहाबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का शुभारंभ पूजन अर्चन के साथ प्रारंभ हुआ। परसाद वितरण का प्रारंभ सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गया।परसाद लेने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। बजरंग भक्त परसाद लेने से पीछे हटते नजर नहीं आ रहे थे। जिसमें लगभग 1500 बजरंग भक्तों ने परसाद ग्रहण किया और जयकारे लगाते हुए बड़े श्रद्धा भाव से लाइन में लगकर परसाद लिया। इस अवसर पर चीफ फार्मासिस्ट डॉ अनिल मिश्रा, डॉ बी0के0 मिश्रा ,डॉ बी0डी0 द्विवेदी, सीनियर फार्मासिस्ट डॉ आशुतोष कुमार, डॉ निर्मल मिश्रा, सहित समस्त स्टॉफ ने परसाद वितरण में काफी सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *