कड़ी सुरक्षा के बीच मनेगा क्रिसमस डे

-क्रिसमस डे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लाइन में हुई बैठक
-सफाई, बिजली के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी हुई चर्चा
-पुलिस, जिला प्रशासन और अन्य विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

संवाददाता प्रवीण सिंह चंदेल कानपुर नगर

 

कानपुर। क्रिसमस डे आगामी 25 दिसंबर को मनाया जाएगा लेकिन उसकी तैयारियां कमिश्नरेट पुलिस और जिला प्रशासन ने अभी से शुरू कर दी है। मंगलवार को क्रिसमस की तैयारियों को लेकर पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड के अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई। बैठक में पुलिस एवं जिला प्रशासन के अतिरिक्त सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड ने कहा कि तैयारियों को लेकर अगले 5 दिनों में जॉन व सर्किल स्तर पर बैठक आयोजित की जाएंगी जिसमें आयोजन से जुड़ी समस्याएं हल कर ली जाएं। जिलाधिकारी विशाख जी ने कहा की क्रिसमस पर बिजली एवं सफाई की पर्याप्त व्यवस्था रखने के लिए निर्देश दिए हैं किसी भी स्तर पर कोताही नहीं होनी चाहिए। संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि यातायात एवं पार्किंग की व्यवस्था पर फोकस रहेगा ताकि जाम एवं अव्यवस्था की स्थिति ना उत्पन्न हो, सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरा से भी प्रत्येक आयोजन पर नजर रखी जाएगी। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त आनंद कुलकर्णी, सभी डीसीपी, एडीसीपी एसीपी थाना प्रभारी व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *