कलेक्ट्रेट में मोबाइल टावर पर चढ़ा फरियादी
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या। कलेक्ट्रेट में उस समय हड़कंप मच गया जब नजूल कार्यालय के पास बने टावर पर चढ़ा एक फरियादी जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि अभिषेक सिंह के खिलाफ की गई शिकायत में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अभी यह नहीं पता चला है कि अभिषेक अधिकारी हैं या की किसी विभाग में लिपिक।इसकी जानकारी दीवानी कोर्ट न्यायालय के चौकी प्रभारी को तत्काल दी गई।सभी मौके पर पहुंच गए हैं। कलेक्ट्रेट कर्मियों एवं वादकारियों की भीड़ लगी है। उसे उतारने के लिए मनाने का प्रयास किया जा रहा है।
एसडीएम सोहावल से नाराज है टॉवर पर चढ़ा फरियादी
मोबाइल टावर पर फरियादी के चढ़ने का मामला। अग्निशमन विभाग ने टावर के नीचे लगाया रेस्क्यू नेट। रेस्क्यू नेट लगाने के बाद उसे नीचे उतरने के लिए की जा रही गुजारिश। उच्च अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। एसडीएम सोहावल अभिषेक सिंह से नाराज है चंद्रशेखर यादव। उसके खेत में बनाया गया है चकरोड। अपनी जमीन की डिमांड कर रहा है चंद्रशेखर यादव। इससे पहले भी चढ़ चुका है मोबाइल टावर पर।

