कार्य0 सभापति उत्तर प्रदेश विधान परिषद धर्मेन्द्र कुमार भारद्वाज जी के सभापतित्व में नियम पुनरीक्षण समिति की बैठक 04 जून 2025 को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद जौनपुर व गाजीपुर के अधिकारियों के साथ की जाएगी

जौनपुर 03 जून, 2025 (सू0वि0)- प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल ने अवगत कराया है कि मा0 कार्य0 सभापति उत्तर प्रदेश विधान परिषद श्री धर्मेन्द्र कुमार भारद्वाज जी के सभापतित्व में नियम पुनरीक्षण समिति की बैठक 04 जून 2025 को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद जौनपुर व गाजीपुर के अधिकारियों के साथ होना प्रस्तावित है।
बैठक में विगत 3 वर्षों में विधान परिषद के अल्पसूचित, तारांकित, अतारांकित प्रश्नों के उत्तर, प्राप्त याचिकाओं, विशेषाधिकार हनन के मामलों, विधान परिषद उत्तर प्रदेश के माननीय सदस्यों के प्राप्त पत्र तथा उन पर की गई कार्यवाही, अधिकारियों के संसदीय व्यवहार एवं प्रक्रिया, मा0 विधायकों के प्रोटोकॉल के उल्लंघन संबंधी लंबित प्रकरणों आदि विषयों पर विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *