जौनपुर 03 जून, 2025 (सू0वि0)- जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जनपद में स्थापित पेट्रोल पम्पों के रिटेल आउटलेट पर जनसामान्य की शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था के दृष्टिगत बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी पेट्रोलपम्प धारकों को अपने पेट्रोल पम्प पर जनमानस के उपयोगार्थ स्वच्छ पेयजल, स्वच्छ शौचालय आदि की व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये गये है। साथ ही यह भी निर्देश दिये गये कि यदि निरीक्षण के दौरान किसी भी पेट्रोल पम्प पर शौचालय की साफ-सफाई एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं गयी तो ऐसे पेट्रोल पम्प पर मार्केटिंग डिसिप्लिन गाइडलाइंस, 2005 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। बैठक में उपस्थित समस्त पम्पधारकों द्वारा बैठक में दिये गये समस्त निर्देशों के अनुपालन किये जाने का आश्वासन प्रदान किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), राम अक्षयबर चौहान, जनपद के समस्त पेट्रोल पम्पधारकों, पेट्रोल पम्प यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, आई०ओ०सी०एल० (पेट्रोलियम) के विक्रय प्रबन्धक मुनेन्दर कुमार एवं श्री मुकेश कुमार, बी०पी० सी०एल० (पेट्रोलियम) के विक्रय प्रबन्धक सत्यम सिंह, एच०पी०सी०एल० (पेट्रोलियम) के विक्रय प्रबन्धक आयुश सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही सहित अन्य उपस्थित रहे।

