क्राइम/सर्विलांस टीम (डीसीपी उत्तरी) व थाना गाजीपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा गाजीपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत एटीएम मशीन तोड़कर पैसा चोरी का प्रयास करने वाले 01 शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। एस०बी० शिरडकर, पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा कानून व्यवस्था से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं घटित घटनाओं के त्वरित सफल अनावरण किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अभिजीत आर शंकर, पुलिस उपायुक्त (उत्तरी), कमिश्नरेट लखनऊ के दिशा-निर्देशन में एवं विकास कुमार जायसवाल, सहायक पुलिस आयुक्त, गाजीपुर, कमिश्नरेट लखनऊ के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर विकास राय के नेतृत्व में थाना गाजीपुर पुलिस टीम व सर्विलाँश/क्राइम टीम प्रभारी उत्तरी श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह द्वारा 25.02.2024 समय 09.55 बजे थाना गाजीपुर लखनऊ क्षेत्र में कुकरैल बन्धा के पास से अभियुक्त अलीम खान पुत्र नजीर खान निवासी ग्राम रजवापुर पोस्ट गुरगुट्टा थाना नानपारा बहराइच उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण बताते हुए पुलिस ने कहा कि दिनाँक 21/02/2024 को रोहित मिश्रा मुख्य प्रबन्धक पंजाब नेशनल बैंक एचएएल शाखा आयोध्या रोड लखनऊ के प्रस्तुत प्रार्थना पत्र बावत अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनाँक 19/02/2024 को दोपहर 02.15 से 04.25 बजे के बीच लेखराज मेट्रोस्टेशन परिसर में मौजूद पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम मशीन को तोडकर चोरी करने का प्रयास किये जाने के सम्बन्ध में दिया गया जिसके आधार पर मु0अ0सं0 0080/24 धारा 379/427/511 भादवि में पंजीकृत कर अज्ञात व्यक्ति/चोर की गिरफ्तारी हेतु थाना गाजीपुर पुलिस टीम द्वारा तलाश संदिग्ध व्यक्ति/वाहन क्षेत्र में भ्रमणशील होकर जमीनी सूचनातंत्र व इलेक्ट्रानिक सर्विलांस का सहारा लेते हुए थाना गाजीपुर लखनऊ क्षेत्र में मौजूद थे और आपस में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चर्चा कर रहे थे कि जरिए अभिसूचक सूचना प्राप्त हुई कि दिन दहाड़े लेखराज मेट्रो स्टेशने में लगे एटीएम मशीन को तोड़ कर पैसा चोरी करने का प्रयास करने वाला व्यक्ति कुकरैल बंधे के पास मौजूद है। इस सूचना पर विश्वासकर पुलिस बल अभिसूचक के बताये हुये स्थान पर पहुँचे कि एक व्यक्ति ग्रीन कलर की टीशर्ट व कैप लगाये हुए रेलवे लाइन की तरफ जाता हुआ दिखायी दिया। जिसका हुलिया एटीएम रूप से प्राप्त सीसीटीवी रिकार्डिंग से मैच खाता हुआ दिख रहा था विश्वास होने पर हम पुलिस बल द्वारा घेरघार कर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अलीम खान पुत्र नजीर खान उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम रजवापुर पोस्ट गुरगुट्टा थाना नानपारा बहराइच बताया। पकड़े गये व्यक्ति को सीसीटीवी रिकार्डिंग को दिखाया गया तो स्वयं की होना तथा गलती की माफी माँगने लगा। पकड़े गये व्यक्ति को उसके जुर्म से अवगत कराते हुए समय करीब 09.55 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

