खाद्य सामग्री पाकर गरीब बच्चों के चेहरे खिल उठे

देश की उपासना न्यूज़ 

जौनपुर 24 मार्च 2022 (सू0वि)-

आयुक्त, वाराणसी मण्डल वाराणसी की ओर मलिन बस्ती व जौनपुर शहर के गरीब बच्चों में वितरण हेतु प्राप्त खाद्य सामग्री को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन एवं आकांक्षा समिति जौनपुर के बैनर तले परियोजना अधिकारी, डूडा अनिल कुमार वर्मा ने अपने जे0ई0/सर्वेयर एवं अन्य कर्मचारियों की टीम द्वारा जौनपुर शहर के मलिन बस्ती सुक्खीपुर, कुरचनपुर, जियनीपुर, नईगंज, मतापुर, भण्डारी, खानपट्टी, कोरापट्टी क्षेत्र में संचालित प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों तथा शहर के विभिन्न पिछड़े बस्तियों के गरीब बच्चों में वितरित कराया गया।

कुरकुरे, नमकीन एवं फ्रूटी जूस पाकर गरीब बच्चों के चेहरे खिल उठे। सामग्री वितरण के दौरान परियोजना अधिकारी डूडा अनिल कुमार वर्मा, यशवीर सिंह, जितेन्द्र सिंह, अभय प्रताप सिंह, बृजनन्दन स्वरूप, संदीप चौधरी, अखिलेश यादव, रवि यादव, शिवकुमार पाल, आनन्द यादव, दयानन्द यादव, अगम यादव, शुभम वर्मा, आद्या यादव, आमिर खान, प्रकाश दीप पाण्डेय, दयाशंकर यादव, गुलाम अब्बास, नीरज पटेल, सूरज गुप्ता, अजय बिन्द उपरोक्त प्राइमरी स्कूलों के प्रधानाध्यापक एवं उनके सभी स्टाफ व पास-पड़ोस के तमाम लोग मौजूद रहे।

उपजिलाधिकारी ने किया कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *