गाजियाबाद में कावड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने अभी से व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं :-

ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद: गाजियाबाद प्रशासन ने कावड़ यात्रा को लेकर अभी से गंभीरता दिखाते हुए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था सुचार रूप से बनी रहे और किसी भी प्रकार का व्यवधान न पड़े | इसके लिए प्रशासन ने 11 जुलाई से दिल्ली मेरठ रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने की योजना बनाई है और 15 जुलाई से कुछ मार्गों को वन वे बनाने की तैयारियां चल रही हैं | इसी विषय में बुधवार को पुलिस लाइन में अंतरराज्यीय समन्वय बैठक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कावड़ यात्रा को लेकर के सुरक्षा,व्यवस्था और तैयारियों के विषय में चर्चा हुई| अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी ने जानकारी दी कि 11 जुलाई 2025 से दिल्ली मेरठ रोड और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे ( डसना से मेरठ) रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा, गंग नहर पटरी और पाइपलाइन मार्ग पर भी भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी, हालांकि कांवड़ियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए कुछ परिवर्तन किया जा सकते हैं| यात्रा के आखिरी चार दिनों में जीटी रोड और दूधेश्वरनाथ मंदिर के आसपास के रूट डायवर्जन किये जा सकते हैं, अतिरिक्त मार्गों पर भी पुलिस बल की तैनाती रहेगी |इसके अलावा प्रमुख मंदिरों और मार्गों पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी, तथा कंट्रोल रूम की स्थापना, सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था के साथ-साथ 24 घंटे साफ सफाई जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *