ब्यूरो चीफ /सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद: गाजियाबाद में परिवहन विभाग ने निजी वाहनों का व्यावसायिक रूप से इस्तेमाल कर रहे लोगों के ऊपर कड़ा शिकंजा कसा है, सख्त नियम के साथ-साथ कड़ी चेकिंग भी शुरू कर दी गई है, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और अन्य जगहों से लगभग 155 के आसपास निजी वाहनों से सवारी ढो रही गाड़ियों को पकड़ा गया है| परिवहन विभाग का कहना है कि व्हाइट प्लेट लगी गाड़ियों के द्वारा बड़े ही धड़ल्ले से सवारियां ढोई जा रही हैं, जिनके कारण ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाएं बढ़ी है, क्योंकि निजी वाहन सवारी ढ़ोते समय ट्रैफिक नियमों का सही तरीके से पालन नहीं करते हैं और कई जगहों पर टैक्सी और ऑटो की सुविधाएं न होने के कारण इसका लाभ उठाते हैं, और चेकिंग से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं जिनके कारण दुर्घटनाओं की दरों में इजाफा हुआ है, गाजियाबाद परिवहन विभाग निजी वाहन चालकों को सावधान करते हुए कड़ी कार्यवाही कर रहा है, जिससे परिवहन व्यवस्था में भी अच्छा सुधार होगा|

