गैस किल्लत के विरोध में सपा नेत्री ने किया अनोखा प्रदर्शन
नाली में गैस पाइप डालकर चाय बनाने का किया प्रयास
जौनपुर। उषा जायसवाल प्रदेश सचिव समाजवादी महिला सभा द्वारा गैस की लगातार किल्लत को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नाली से गैस बनाने की विधि का प्रयोग किया गया जिसमें सपा नेत्री उषा जायसवाल की अगुवाई में तमाम महिलाओं ने घर की एलपीजी गैस सिलेंडर की समस्याओं को देखते हुए नाली से गैस बनाने की विधि जो प्रधानमंत्री द्वारा बताई गई विधि है इसका प्रयोग किया गया परंतु प्रधानमंत्री जी का यह प्रयोग कोरा झूठ साबित हुआ आज पूरा देश एलपीजी गैस की समस्याओं से जूझ रहा है लगातार उन बढ़ रही कीमतों का सामना कर रहा है परंतु ना तो गैस की कीमतें रुकने का काम कर रही हैं और ना ही एलपीजी गैस की आपूर्ति सुनिश्चित हो पा रही है ऐसी दशा में आम आदमी मौजूदा बीजेपी की सरकार द्वारा लगातार ठगा जा रहा है जिसे हम समाजवादी महिला सभा प्रमुख रूप से प्रत्येक रसोई की समस्याओं का सामना हम महिलाएं कर रहे हैं यह सांकेतिक विरोध तब तक चलता रहेगा जब तक एलपीजी गैस की बड़ी हुई कीमतें सरकार वापस नहीं लेती और गैस की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं होती है। उपस्थित लोगों में पूनम यादव पिंकी गुप्ता सुशील यादव मालती निषाद शिल्पा जायसवाल प्रीति जायसवाल चंदा निषाद पूनम निषाद समेत तमाम महिला नेता मौजूद रहे।

