गोरखपुर माफिया सुधीर सिंह ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, भेजा गया जेल

गोरखपुर माफिया सुधीर सिंह ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, भेजा गया जेल
ब्यूरो चीफ आशुतोष चौधरी
गोरखपुर-उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कुख्यात माफिज़या सुधीर सिंह ने लखनऊ की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। सुधीर सिंह पर खजनी थाना क्षेत्र में एक व्यापारी पर जानलेवा हमले का गंभीर आरोप है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।
मामला 27 मई की रात का है, जब बेलीपार के भौवापार गांव निवासी अंकुर शाही पर एक दावत के दौरान रॉड से जानलेवा हमला किया गया था। आरोपी सुधीर सिंह का नाम इस हमले में सामने आया था, जिसके बाद खजनी थाने में उस पर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।
हमले के बाद से सुधीर सिंह फरार था और पुलिस उसकी तलाश में गोरखपुर, बस्ती मंडल और लखनऊ में लगातार छापेमारी कर रही थी। हालांकि उसे पकड़ने में पुलिस को सफलता नहीं मिल रही थी। इसी बीच सुधीर सिंह ने अदालत में समर्पण कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *