ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अयोध्या द्वारा आयोजित अन्तर्प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन 29 जून को होगा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अयोध्या द्वारा आयोजित अन्तर्प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन 29 जून को होगा
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी

अयोध्या। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई अयोध्या द्वारा बार एसोसिएशन कचहरी अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव सभागार में अन्तर्प्रान्तीय पत्रकार सम्मेलन 29 जून 2025 रविवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे से होगा। जिसमें *”पत्रकारिता और समाज*” विषय पर विचार-गोष्ठी आयोजित होने के साथ-साथ एसोसिएशन द्वारा प्रकाशित स्मारिका *”ग्राम्य गौरव”* का विमोचन भी होगा।
उक्त जानकारी देते हुए एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देव बक्श वर्मा ने बताया है कि कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति – श्री सुरेश कुमार गुप्ता व *अपर मुख्य सचिव, समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण उत्तर प्रदेश शासन श्री *एल0 वेंकटेश्वर लू*होंगे । अन्तर्प्रान्तीय पत्रकार सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के *राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता* सम्बोधित करेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ सिंह करेंगे। इस आयोजित होने वाले अन्तर्प्रान्तीय पत्रकार सम्मेलन में दिल्ली, हरियाणा ,उत्तराखंड, राजस्थान , मध्य प्रदेश सहित कई प्रदेशों के व विभिन्न जिलों से भारी संख्या में पत्रकार साथी शिरकत करेंगे। जिला कमेटी के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी अन्तर्प्रान्तीय पत्रकार सम्मेलन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। श्री वर्मा ने सम्मेलन में शिरकत करने आए रहे सभी पत्रकार साथियों को निर्धारित समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अपना स्थान ग्रहण करने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *