ग्राम पंचायत रसूलपुर के पंचायत भवनपर बाल सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रमुख ने शिक्षा पर दिया जोर

ग्राम पंचायत रसूलपुर के पंचायत भवनपर बाल सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रमुख ने शिक्षा पर दिया जोर

मेहनगर (आजमगढ़ ): ग्राम पंचायत रसूलपुर के पंचायत भवन पर प्रत्येक वर्ष की भांति रविवार को बाल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान पप्पू यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई , कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि व पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ0 कैलाश यादव का लोगो ने माल्यार्पण कर अंग बस्त्रम से सम्मानित किया । सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने माँ सरस्वती जी के चित्र पर द्वीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया ,कार्यक्रम में अभिभावकों सङ्ग कई गाँवो के छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे ,इस दौरान छत्राओ द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया ।उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए श्री यादव ने ग्राम पंचायत को साधुवाद देते हुए कहा इस तरह आयोजन से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है ,वही अभिभावकों को सचेत करते हुए कहा कि बच्चों की पढ़ाई के लिए मजदूरी करना पड़े तो मजदूरी करके बच्चों को निश्चित पढ़ाए ,आज के बच्चे कल के भविष्य हैं , मनुष्य शिक्षा के बिना पशु के समान है ,वही बच्चों को शिक्षा के प्रति सचेत करते हुए अभिभावकों को पुनः दोहराते हुए पढ़ाई पर जोर देते हुए कहा कि शपथ लेकर जाए कि बच्चों को पढ़ाएंगे ,इस दौरान उपस्थित अभिभावकों ने एक स्वर से कहा कि आधी रोटी खायेंगे बच्चों को स्कूल भेजने की शपथ ली ,अंत मे श्री यादव ने पंचायत भवन प्रांगण में एक पौधा फलदार व एक छायादार पौधे का पौधरोपण किया , अंत मे ग्राम प्रधान पप्पू यादव ने उपस्थित लोगों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों व छात्र छात्राओं का ग्राम प्रधान ने मुंह मीठा कराया ,कार्यक्रम का संचालन मास्टर रामसुधार ने किया ,इस मौके पर मुख्य रूप से ब्योवृद्ध पूर्व प्रधान भोला मौर्य ,एडोकेट अशोक यादव ,रमेश यादव पोस्टरमास्टर आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *