ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा:ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवायी करते हुए लगभग एक लाख वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाया,ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पतवाड़ी गांव से सटे हुए सेक्टर 2 और 3 के ग्रीन बेल्ट में अवैध रूप से बहुत सारी दुकानें बनाई गई थी| ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जोड़ने वाली 130 मीटर रोड पर सटी ग्रीन बेल्ट के अंदर आसपास के कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर बहुत सारी दुकान बना रखें थे, यह ग्रीन बेल्ट के पतवाड़ी गांव के खसरा नंबर 725,729,730,739,740,741,663,668 और 670 के जमीन पर स्थित है| ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर परियोजना विभाग के महाप्रबंधक एक सिंह के नेतृत्व में उद्यान विभाग और भूलेख विभाग की टीम ने पुलिस बल के सहयोग से कल शनिवार सुबह 6:00 बजे से ही बुलडोजर के द्वारा ध्वस्तिकरण की कार्यवाई चालू कर दी गई, यह कार्यवाई लगभग 4 घंटे तक चलती रही, कार्यवाई के दौरान एडिशनल सीपी हृदेश कठेरिया, एसीपी वीर सिंह, एसीपी दीक्षा सिंह और और एसीपी वर्णिका सिंह,कोतवाली पुलिस मौजूद रहे, आठ जेसीबी और कुछ डंपर के सहयोग से मालवा हटाकर साथ-साथ पौध रोपण का भी कार्य किया गया|

