पत्रकार /ब्यूरो चीफ सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट अपेक्स औरा सोसाइटी के आसपास जंगली जानवर देखे जाने से लोगों में दहशत का माहौल है, रविवार शाम को सोसाइटी और स्थानीय लोगों के द्वारा फॉरेस्ट विभाग और पुलिस विभाग को सूचना मिली | सूचना मिलने के तुरंत बाद फॉरेस्ट रेंजर टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाती रही, जानवर के पैरों के निशान की जांच पड़ताल की गई, वन विभाग के डीएफओ प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया की यह निशान किसी जंगली बिल्ली के हैं जो आकार में बड़ी है, किसी लेपर्ड के पैरों के निशान नहीं है| जिससे किसी को डरने की जरूरत नहीं है, फिर भी सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है, बच्चों के प्रति सावधानी बरतने की आवश्यकता है| अफवाहों पर ध्यान ना दें और ना ही अफवाहें फैलाएं |

