छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया

छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। अवध कॉलेजिएट लखनऊ ने ६ फरवरी को कक्षा 12 के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया।
कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रजव्वलन एवं बच्चो को आने वाली बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक आने की प्रार्थना करते हुए हवन से की गयी। कक्षा ग्यारवी के छात्रों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके अपने सीनियर्स को उनके स्कूल में बिताये वर्षो की यादें ताज़ा की। इस अवसर पर, स्कूल के प्रबंधक श्री सर्वजीत सिंह ने छात्रों को संबोधित किया और उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों को यह सलाह दी कि वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए हमेशा मेहनत करें और अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ते रहें।

निदेशिका श्रीमती जतिंदर वालिआ ने कहा, “हमें अपने कक्षा 12 के छात्रों पर गर्व है और हमें उम्मीद है कि वे अपने जीवन में बहुत सफलता प्राप्त करेंगे। हम उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

विदाई समारोह में छात्रों ने अपने शिक्षकों और साथियों के साथ अपने अनुभवों और यादों को साझा किया। समारोह में स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया और छात्रों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। दरोगा खेड़ा , पारा , रामगढ़ एवम् मोहान शाखाओं की प्रधानाचार्यो में श्रीमती इंदु चंदेल, श्रीमती मोनिशा व्यास, श्रीमती नीरजा सिंह एवम् श्रीमति अनिता झा ने बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना की। बच्चो को आने वाले भविष्य में चुने जाने वाले कॉलेज को ध्यान पूर्वक चुनने की सलाह दी गयी।

संयुक्त निदेशिका डा ब्रह्मजोत कौर ने छात्रों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा, “हमें उम्मीद है कि आप अपने जीवन में बहुत सफलता प्राप्त करेंगे। हम आपको आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

विदाई समारोह के बाद में उन छात्रों का सम्मान किया गया जिन्होंने अवध कॉलेजिएट में प्री नर्सरी से कक्षा 12 तक शिक्षा ग्रहण की अंत में सभी छात्रों ने अपने शिक्षकों और साथियों के साथ फोटो खिंचवाई और अपने अनुभवों को साझा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *