छावनी परिषद की सीईओ प्रोमिला जायसवाल ने कौशल विकास केन्द्र का किया शुभारम्भ
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। छावनी परिषद चिकित्सालय परिसर में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना भारत सरकार की योजना के अन्तर्गत कौशल विकास केन्द्र का नवीन शुभारम्भ प्रोमिला जायसवाल मुख्य अधिशासी अधिकारी एवं उप मुख्य अधिशासी अधिकारी आर.पी.सिह के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।
इस व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र में डाटा एंट्री आपरेटर कोर्स का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा, जोकि रोजगारपरक कोर्स है। विधार्थियों को प्रशिक्षण एक्सले कम्प्यूटर ट्रेनिग संस्था के द्वारा उक्त कोर्स के लिए उत्कृष्ट प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त छावनी परिषद कार्यालय तथा छावनी परिषद सार्वजनिक चिकित्सालय का समस्त स्टाफ भी इस मौके पर उपस्थित रहा।

