अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
जनपद में श्रम विभाग की तरफ से बाल श्रम अभियान के तहत शहर में की गई छापेमारी जिसमें श्रम विभाग के श्रम प्रवर्तन अधिकारी पल्लवी सिंह रोहित प्रताप शिशिर श्रीवास्तव के अलावा पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिक टीम व बाल कल्याण समिति के सदस्य शामिल थे जिसमें कृष्णा गेस्ट हाउस अयोध्या दिल्ली स्वीट हाउस राधे भोजनालय चित्रा भोजनालय में बाल श्रम को से काम कराते हुए पाया गया वह बच्चों को अवमुक्त कराया गया मुक्त कराए गए बच्चों का मेडिकल कराकर उन्हें बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया गया 5 बच्चों में से दो बच्चे 14 साल के कम उम्र के प्रमाणित हुए यह अभियान शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा टीम गठित कर चलाया जा रहा है उप श्रमाआयुक्त अनुराग मिश्रा बताया गया कि यह अभियान लगातार नियंत्रण रहेगा व जो भी सेवा योजक दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी इसमें ₹50000 तक जुर्माने और कारावास की सजा का प्रावधान है।

