परिजनो के आरोप के मुताबिक सीएचसी बीकापुर की लापरवाही बनी महिला की मौत का कारण

अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
डॉक्टर को जहां मौत का लोग भगवान समझते हैं वहीं डॉक्टरों के हालात इस कदर बिगड़ गए हैं, कि ना तो दवा दे रहे हैं और ना ही मरीज को दूसरे स्थानों पर रिफर कर रहे हैं।पीडित परिजन के मुताबिक बीते मंगलवार की रात सुखराजजी 45 वर्ष पत्नी राम तिलक निवासी करौदी धरेहटा दशरथपुर निवासिनी किसी जहरीले जंतु ने काट लिया था।मरीज को उसके पति ने बीकापुर सीएससी लाकर इलाज करवाया दूसरे दिन भी वही इलाज चलता रहा किंतु डॉक्टरों ने उसे घर पर रहने की सलाह दी कल सायं जब उसकी तबीयत खराब होने लगी तो परिजन परेशान हो गए और सुबह का इंतजार करने लगे सुबह परिजन सुखराजजी को पुन: सीएससी बीकापुर लेकर आए जहां सीएससी में तैनात डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाकर दवा दे दी  देखते ही देखते कुछ ही पलों में मरीज महिला सुखराज जी की सीएससी बीकापुर में मौत हो गई उनके परिजनों रो-रो कर का बुरा हाल है वहीं चिकित्सक ने बताया कि महिला का पोस्टमार्टम कराया जाएगा जिसके लिए मेमो बीकापुर कोतवाली भेज दिया गया है मौके पर चंद शेखर यादव सब इंस्पेक्टर मौजूद हैं डॉक्टर का कहना है कि इंजेक्शन लगाने या दवा देने से उसकी मौत नहीं हुई है बल्कि उसे कोई और बीमारी थी जिससे उसकी मौत हुई इस वजह से उसका पोस्टमार्टम कराना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *