जिलाधिकारी डा० दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा बैंकवार योजना की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने पाया कि कई बैंक शाखाओं में आवेदनों के निस्तारण एवं स्वीकृति की गति अपेक्षाकृत धीमी है। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी बैंक शाखाओं को निर्देशित किया कि वे प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें तथा स्वीकृति की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि करें।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों के आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा तकनीकी कारणों से होने वाले निरस्त (रिजेक्शन) मामलों में पारदर्शिता बरती जाए।
उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जिन बैंक शाखाओं में सर्वाधिक आवेदन निरस्त किए जा रहे हैं या प्रगति संतोषजनक नहीं है, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। साथ ही, सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दें, ताकि अधिक से अधिक युवा इस योजना का लाभ उठा सकें।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल है, अतः इसके क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी बैंकों एवं संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट,उपायुक्त उद्योग आशुतोष पाठक, सहायक आयुक्त उद्योग जय प्रकाश,एलडीएम अभय श्रीवास्तव, प्रबन्धक गौरव कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
————-
जौनपुर 20 मार्च, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-06
जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के नेशनल पीएनजी० ड्राइव-2.0 के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गयी।
बैठक में सीनियर इन्जीनियर सी०एन०जी०/पी०एन०जी० (आई०ओ०सी०एल०) द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद जौनपुर में पी०एन०जी० कनेक्शन धारकों की संख्या-7242 किन्तु उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या-3800, कनेक्शन निर्गत होने के बावजूद उपयोग न करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या-3442 है।
जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित आई०ओ०सी० के जनपदीय अधिकारी एल०पी०जी० एवं जिला पूर्ति अधिकारी, जौनपुर को यह निर्देशित किया गया है कि पी०एन०जी० कनेक्शन होने के बावजूद जिन उपभोक्ताओं द्वारा इसका उपयोग नहीं किया जा रहा है, उनके गैस सिलेण्डर के माध्यम से एल०पी०जी० रिफिंग पर तत्कालिक रूप रोक लगा दी जाए, जिससे वे पी०एन०जी० कनेक्शन उपयोग में लाए।
बैठक में उपस्थित सीनियर इन्जीनियर सी०एन०जी०/पी०एन०जी० (आई०ओ०सी०एल०) को यह निर्देश दिये गये कि पी०एन०जी० व्यवस्थापन में किसी प्रकार की समस्या आती है तो वे अपने क्षेत्र के उपजिलाधिकारी से सम्पर्क कर सहयोग प्राप्त कर सकते है।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिया गया है कि पी०एन०जी० के प्रचार-प्रसार हेतु गॉव एवं कस्बो में कैम्प लगाकर उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक उपयोग हेतु प्रेरित करना करें ।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (भू०/रा०), जिला पूर्ति अधिकारी, असिस्टेंट मैनेजर (आई०ओ०सी०एल०), एल०पी०जी० सेल्स, जौनपुर, समस्त अधिशासी अधिकारी, जनपद-जौनपुर एवं सीनियर इन्जीनियर सी०एन०जी०/पी०एन०जी० (आई०ओ०सी०एल०), जौनपुर सहित अन्य उपस्थित रहे।
————-

