जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य के दृष्टिगत जनपद के समस्त एल0पी0जी0 कनेक्शनधारकों को 92 गैस

जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य के दृष्टिगत जनपद के समस्त एल0पी0जी0 कनेक्शनधारकों को 92 गैस एजेन्सियों के माध्यम से घरेलू गैस सिलेण्डरों की सतत् आपूर्ति सुनिश्चित करायी जा रही है। विगत माहों की भॉति ही बुकिंग के सापेक्ष नियत समयावधि में ही होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराये जा रहे है। जनपद में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेण्डर का स्टॉक उपलब्ध है।
अतः उन्होने आमजन से अपील किया है कोई भी उपभोक्ता बिना बुकिंग कराये गैस सिलेण्डर प्राप्त करते हेतु अनावश्यक रूप से गैस एजेन्सी एवं गैस गोदाम पर भीड़ न लगाये। प्रमुख गैस कम्पनियों द्वारा उपलब्ध कराये गये बुकिंग ऐप्स व हेल्पलाइन नम्बर पर घर बैठे ही ऑनलाइन के माध्यम से अपना कुकिंग गैस बुक कर होम डिलीवरी के माध्यम से प्राप्त करे। बुकिंग कन्फर्म होने के लगभग 03 से 04 दिवस के भीतर आपके घर गैस की होम डिलीवरी हो जायेगी। यदि उपर्युक्त प्रक्रिया के अन्तर्गत किसी भी प्रकार की समस्या हो रही है तो कम्पनीवार दिये गये निम्न दूरभाष नम्बरों पर सम्पर्क कर कम्पनी के विक्रय अधिकारियों से सहायता प्राप्त कर सकते है- असिस्टेन्ट मैनेजर, एल0पी0जी0-सेल्स आई0ओ0सी0एल0 रविकान्त, 7351348565, मैनेजर सेल्स एल0पी0जी0, बी0पी0सी0एल0 गाजीपुर सेल्स एरिया/जौनपुर निहाल पाण्डेय, 9334431461, असिस्टेन्ट सेल्स मैनेजर, एल0पी0जी0, एच0पी0सी0एल0, सुल्तानपुर सेल्स एरिया/जौनपुर अरूण कुमार, 9621980539 ।
———
जौनपुर 17 मार्च 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-02
जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में आगामी पर्व ईद एवं नवरात्रि के दृष्टिगत जिला शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर मनाया जाना चाहिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद की सभी प्रमुख सड़कों को गड्ढामुक्त रखा जाए तथा जहां भी मरम्मत की आवश्यकता हो, उसे तत्काल पूर्ण कराया जाए, जिससे आमजन को त्योहार के दौरान आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान निर्बाध एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही नगर निकायों में साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश अधिशासी अधिकारियों को दिए। उन्होने निर्देशित किया कि नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाएगी, जिसके लिए पुलिस विभाग के द्वारा तैयारी कर ली गयी है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा महिला पुलिस बल सहित पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने आमजन से अपील किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
इस अवसर पर सम्मानित धर्मगुरुजन, नगर निकायों के चेयरमैनगण ,अन्य जनप्रतिनिधिगण मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह सहित शांति समिति अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

——

जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *