जीआईसी मैदान पर 3915 जोड़ें का विवाह हुआ सम्पन्न

अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता अयोध्या)
मुख्यमंत्री आगमन से पूर्व ही श्रम विभाग द्वारा शुक्रवार को  सम्पन्न कराए गए 3915 विवाह करवाया।इस मंच पर सामूहिक नृत्य,एकल नृत्य सहित कई प्रकार का नृत्य आकर्षक का केन्द्र बना रहा।इस मौके पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, राज्यमंत्री श्रम व सेवायोजन मुन्ना लाल कोरी, एमपी लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाधयाय, एम एल ए रामचन्द्र यादव, एम एल ए बाबा गोरखनाथ, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल, आईजी केपी सिंह, डीएम नीतीश कुमार, एसएसपी शैलेश पांडेय, डीएलसी अनुराग मिश्र, एएलसी आनन्द सिंह सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।सूत्र के मुताबिक जीआईसी मैदान पर करीब 35 से 40 हजार की भीड़ दिखी।जिसके चलते सुबह से देर शाम तक शहर के सभी जगह जाम लगा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *