
पाली-(हरदोई) तहसील सवायजपुर क्षेत्र के पाली कस्बा के मोहल्ला पटियानीम स्थित भोले बाबा मंदिर पर नेहरू युवा मंडल पाली के प्रशान्त कुमार”पी0के0″ एवं उनके अन्य सहयोगी श्रद्धालुओं की ओर से शर्बत व खीर के प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। परसाद वितरण का शुभारंभ पूजन अर्चन के बाद प्रारंभ हुआ। आपको बता दें कि इस बार जेष्ठ मास का प्रारंभ 17 मई से प्रारंभ हुआ और समापन 14 जून को है। इस वर्ष इस महीने की खास बात यह है कि इसका प्रारंभ और समापन दोनों मंगलवार को होगा। जेष्ठ मास में इस बार पांच बड़े मंगलवार मिल रहे हैं। जिसमें आज चौथे मंगलवार को पाली कस्बे के मोहल्ला पटियानीम स्थित भोले बाबा मंदिर पर श्रद्धालुओं द्वारा शर्बत व खीर के प्रसाद का वितरण किया गया। इस सुअवसर पर लोगों ने काफी संख्या में पहुंचकर जयकारे लगाते हुए परसाद ग्रहण किया। इसी तरह नगर में अन्य कई स्थानों पर भी भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमें कहीं सब्जी पूड़ी बटी तो कहीं शर्बत बट रहा था।भक्त भी परसाद लेने से पीछे हटते नजर नहीं आ रहे थे। इस मौके पर शिवप्रकाश बाजपेयी, धीरज, सूरज,कपिल ,ओमप्रकाश धीरु,कुश आदि बजरंग भक्तों ने परसाद वितरण में काफी सहयोग प्रदान किया।

