जौनपुर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद,जौनपुर विभाग की एक बैठक रामजानकी मठ गूलरघाट के प्रांगण में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता विभाग अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने किया एवं संचालन विभाग महामंत्री चंद्र प्रकाश जी ने किया बैठकबैठक में मुख्य वक्ता के रूप में काशी प्रांत के महामंत्री तरुण कुमार शुक्ल उपस्थित रहे अपने संबोधन में प्रांत महामंत्री श्री शुक्ल ने कहा आगामी 17 -18 – 19 जून 2022 को राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वाधान में प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन काशी महानगर में किया गया है जिसमें काशी प्रांत के विभिन्न जिलों के लगभग 125 कार्यकर्ता भाग लेंगे । एक अन्य प्रश्न के जवाब में श्री शुक्ल ने कहा कि
देश के अंदर एक समुदाय के द्वारा खुलेआम हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी बहुसंख्यक हिंदू समाज की आध्यात्मिक आस्था पर सीधा सीधा प्रहार है। इस्लाम को मानने वाले धर्मगुरु और उनके प्रवक्ता मौन साधे हुए हैं मस्जिदों में शुक्रवार की नमाज के बाद ईंट और पत्थर लेकर सड़कों पर उतरने वाले लोगों को इस तरह का उपद्रव करने की इजाजत किसने दी है। क्या यही है इस्लाम को मानने वालों का चेहरा ।
हिंदू देवी-देवताओं के अपमान को लगातार बर्दाश्त करने के बाद जब बर्दाश्त कि सीमा पार हुई तब नुपुर शर्मा ने विरोध में उनको जवाब देने के लिए और मर्यादित भाषा का प्रयोग किया क्योंकि जो जिस भाषा को समझता है उसी भाषा में उसका जवाब देना उचित होता है इसके बावजूद नूपुर शर्मा ने सामाजिक रूप से अपने कथन पर क्षमा मांगते उसे वापस लिया। किंतु नूपुर शर्मा के बहाने सड़कों पर उपद्रव करना देश की सुरक्षा व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था के लिए बहुत बड़ा खतरा है और भविष्य के लिए चेतावनी। हम कोई भी हो दूसरे धर्म के मानने वालों की आस्था पर अभद्र टिप्पणी कोई बर्दाश्त नहीं करेगा नूपुर शर्मा ने तो सिर्फ प्रतिउत्तर दिया था जिससे लोग तिलमिला उठे।
सड़कों पर उपद्रव करके सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ और देश की शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करें ऐसा अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के हम सभी कार्यकर्ता मांग करते हैं तथा नूपुर शर्मा को पार्टी से बाहर निकालने का विरोध करते हैं। बैठक में अजय पाण्डेय जिला अध्यक्ष,चंद्र प्रकाश विभाग महामत्री,रमेश मिश्र विभाग उपाध्यक्ष,अरविंद योगी विभाग मंत्री रा. बजरंग दल, अंकित गुप्ता उपाध्यक्ष रा ब द,मनसिज पाण्डेय,रीमा विश्वकर्मा,श्रृष्टि , लकी , संजय तिवारी, विभाग मठ मंदिर प्रमुख राम प्रीति मिश्र फलाहारी महराज सहित विभाग व जिला स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

