जौनपुर जिलाधिकारी द्वाराखण्ड विकास अधिकारी धर्मापुर एवम जलालपुर को दी गई विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

जौनपुर 11 जुलाई 2024 (सू0वि0)- जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मांदड की अध्यक्षता में 11 जुलाई को जनपद में विकास खण्डों के माध्यम से संचालित विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक हुई।
खण्ड विकास अधिकारी धर्मापुर श्री कृष्ण मोहन यादव तथा खंड विकास अधिकारी जलालपुर श्री जगदीश कुमार द्वारा ग्राम्य विकास के संचालित योजनाओं में रुचि न लेने एवं लापरवाही पूर्वक शासकीय कार्य संपादित करने के कारण विकास खंड की प्रगति अत्यधिक खराब पाई गई।
जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें *विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि* देने हेतु निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *